लोकेश का शानदार शतक, अंतिम ओवर में आउट हुए रोहित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का टॉस टीम इंडिया ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित होता दिखा जब शुरुआती 5 ओवर के अंदर ही टीम के 2 विकेट गिर गए। फिर लोकेश राहुल के शानदार शतक और 2 अर्धशतकों के दम पर भारत ने जोरदार वापसी की और 300 से ज्यादा का स्कोर कर लिया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां कि्लक करें।
कोलंबो में खेले जा रहे मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट पर 319 रन बना लिए थे। शानदार बल्लेबाजी कर रोहित शर्मा ने 79 रन बनाए और रिदिमान साहा (नाबाद 19) के साथ छठे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर खेल रहे थे लेकिन अंतिम ओवर में वह एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर पगबाधा हो गए।
इससे पहले महज 12 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद लोकेश राहुल (108) और कप्तान विराट कोहली (78) ने तीसरे विकेट के लिए साहसिक 164 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। इसके बाद लोकेश ने टी-ब्रेक के बाद दूसरे ओवर में 2 रन लेकर अपने करियर का दूसरा शतक जमाया, लेकिन शतक लगाने के बाद वह जल्द आउट हो गए। उनके शतक के अलावा कोहली और रोहित ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
भारतीय कप्तान कोहली ने इस मैच में तीन बदलाव किए। चोटिल ओपनर शिखर धवन की जगह मुरली विजय की वापसी हुई जबकि हरभजन सिंह को एकादश में नहीं रखा गया और उनकी जगह टीम में रखे गए स्टुअर्ट बिन्नी। तीसरे बदलाव के रूप में उमेश यादव वापस टीम में लौटे, वरुण आरोन को बाहर कर दिया गया।
हालांकि वापसी की आस लगाए चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर टीम में जगह नहीं बना सके जिस कारण रोहित शर्मा अपनी जगह बचाने में सफल हो गए। श्रीलंका ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया।
गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार के बाद तीन मैचों की सीरीज में भारत एक बार फिर पिछड़ गया। भारत जहां इस धरती पर सीरीज जीतने के 22 साल के लंबे अंतराल को खत्म करना चाहेगा वहीं श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के करियर का यह अंतिम टेस्ट मैच है और टीम जीत के साथ इस सुपर स्टार बल्लेबाज को विदाई देना चाहेगी।
मुरली और रहाणे की सस्ती बल्लेबाजी से संकट में पड़ी टीम
कप्तान कोहली का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही नहीं रहा और उसे पहले ही ओवर में तगड़ा झटका लग गया। चोट के कारण पहले मैच से बाहर रहने के बाद मुरली विजय ने इस मैच में वापसी की लेकिन पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। वह तेज गेंदबाज धमि्मका प्रसाद की गेंद पर पगबाधा हुए।
चौथी ही गेंद पर शुरुआती झटके के बाद टीम ने प्रयोग के तौर पर रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने को भेजा लेकिन उसका यह दांव भी नहीं चला। धमि्मका प्रसाद ने भारतीय पारी के पांचवें ओवर में रहाणे को भी अपना शिकार बनाते हुए कैच आउट करा दिया। वह 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
महज 12 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद लोकेश राहुल का साथ देने क्रीज पर अब कप्तान विराट कोहली आए। दोनों ने लंच पर जाने से पहले तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
रोहित शर्मा ने की फॉर्म में वापसी, लगाई लंबे समय बाद फिफ्टी
ओपनर अजिंक्य रहाणे और कप्तान विराट कोहली की जोड़ी जिस समय क्रीज पर आई उस समय टीम के 2 विकेट 12 रन पर गिर चुके थे और बल्लेबाजी गहरे दबाव में थी। ऐसे में इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को डेढ़ सौ के पार पहुंचा दिया। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।
बाद में बल्लेबाजी करने आए कोहली ने तेजी से खेलते हुए 63 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। इसके बाद लोकेश ने 94 गेंदों में टेस्ट करियर में दूसरी बार 50 के पार स्कोर किया। दोनों ने तीसरे विकेट से लिए 150 से ज्यादा की साझेदारी की और लग रहा था कि दोनों बल्लेबाज आराम से शतक लगा लेंगे। लेकिन फिरकी गेंदबाज रंगना हेराथ ने उन्हें कैच आउट करा दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 164 रन जोड़े। कोहली सीरीज के लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से रह गए।
कोहली के जाने के बाद लोकेश का साथ देने रोहित शर्मा आए और दोनों ने टीम को 200 के पार पहुंच दिया। टी-ब्रेक तक भारत को सिर्फ कोहली की ही झटका लगा था। वापस लौटने पर दूसरे ही ओवर में लोकेश ने 2 रन लेकर अपना दूसरा शतक पूरा कर लिया। यह उनके करियर का दूसरा टेस्ट शतक है। हालांकि शतक लगाने के बाद लोकेश 108 रन के निजी स्कोर पर चमीरा के गेंद पर कैच आउट हो गए।
लोकेश और रोहित के बीच चौथे विकेटे के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। लोकेश की जगह अब स्टुअर्ट बिन्नी आए। बिन्नी ने रोहित के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन वह खराब शॉट खेलकर 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर खराब खेल के कारण आलोचना झेलने वाले रोहित ने शानदार पारी खेली। हालांकि 2 अर्धशतकीय साझेदारी करने वाले रोहित (79) अंतिम ओवर में पगबाधा हो गए।
क्या टीम इंडिया 30 साल पुराना एक और रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी बारिश होने के आसार बने रहेंगे। इन 5 दिनों में आंधी-तूफान के आने के आसार भी हैं, साथ ही तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
इस मैच के जरिए भारतीय टीम 30 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करना चाहेगी। कोलंबो के पी सारा ओवल मैदान पर भारत की ओर से पहली और आखिरी बार 1985 में गेंदबाज चेतन शर्मा ने 5 विकेट (118 रन) झटकने का कारनामा किया था। इसके बाद भारत का कोई भी गेंदबाज इस मैदान पर 5 या उससे ज्यादा विकेट नहीं झटक सका। हालांकि इस दौरान भारत ने इस मैदान पर 3 टेस्ट खेले हैं लेकिन भारतीय गेंदबाज 5 विकेट नहीं निकाल सका। आर अशि्वन ने पहले मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की है उससे उम्मीद है कि यहां नया रिकॉर्ड बन जाए।
भारत और श्रीलंका के बीच इस मैदान पर अब तक 4 मैच खेले गए हैं जिसमें मेजबान टीम ने 2 और भारत ने एक मैच जीता है। अच्छी बात यह है कि पिछले भिड़ंत में जीत भारत को मिली थी। वैसे ओवरऑल देखा जाए तो मेजबान और मेहमान के जीत-हार का अंतर 8-5 का था।
यह मैच कुमार संगकारा का विदाई मैच भी है। पहले मैच की दोनों पारियों में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। ऐसे में वह अपने अंतिम मैच में जोरदार बल्लेबाजी करना चाहेंगे। इस मैदान पर 1000 टेस्ट रन बनाने के रिकॉर्ड से 145 रन दूर हैं। अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो वह रिकी पोंटिंग और जैक कॉलिस के बाद 4 मैदानों पर एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वह सिंघली स्पोटर्स क्लब कोलंबो, गाले और कैंडी में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।