दूसरे दिन गेंदबाजों ने झटके कुल 20 विकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपुर टेस्ट का दूसरा दिन बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुआ और उन्हें एक-एक गेंद खेलने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ा। दोनों ही टीमों के गेंदबाजों ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए कुल 20 विकेट झटक लिए। ऐसा दूसरी बार है कि जब भारत में किसी टेस्ट मैच के एक दिन में ही गेंदबाजों के खाते में 20 विकेट चले गए।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान भारत से मिले 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट पर 32 रन बना लिए थे। मेहमान टीम लक्ष्य से अभी 278 रन दूर है जबकि उसके पास 8 विकेट शेष हैं। पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले आर अश्विन ने दूसरी पारी में भी भारत को पहली सफलता दिलाई। अश्विन के अलावा अमित मिश्रा ने एक सफलता हासिल की। भारत को दूसरी पारी में पहली सफलता के लिए आठवें ओवर का इंतजार करना पड़ा। पहली पारी में 5 विकेट झटकने वाले आर अश्विन ने वान जेल स्टेन (5) को कैच आउट कराया।
टी-ब्रेक के बाद इमरान ताहिर के 5 विकेट के आगे भारत की दूसरी पारी 173 रन पर खत्म हो गई। मेजबान की ओर से दूसरी पारी में शिखर धवन ने 39 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
इससे पहले दूसरे दिन पहले ही ओवर से विकेट के गिरने की जो शुरुआत हुई वो दिनभर जारी रही। लंच से पहले ही अफ्रीकी टीम की पहली पारी खत्म हो गई। अश्विन ने टेस्ट करियर में 14वीं बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटकने का कारनामा करते हुए अफ्रीकी पारी को बड़ा स्कोर करने का मौका नहीं दिया। उनके अलावा रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट झटके जबकि अमित मिश्रा को एक सफलता मिली।
भारत ने पहली पारी में 215 रन बनाए थे और इस आधार पर टीम इंडिया को 136 रनों की बढ़त हासिल हुई। दुनिया की नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका महज 33.1 ओवर में ही 79 रन बनाकर सिमट गई। किसी भी विदेशी टीम का भारत में यह न्यूनतम टेस्ट स्कोर है।
50 रन से पहले ही दक्षिण अफ्रीका के गिर गए थे 7 विकेट
तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन पिच पर फिरकी गेंदबाजों का जलवा दिखेगा यह तो तय लग रहा था और जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो पहले ही ओवर से कमाल भी दिखने लगा। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन अपने कल के स्कोर 2 विकेट पर 11 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन अभी खाते में एक रन का इजाफा भी नहीं हुआ था कि पहली ओवर की पांचवीं गेंद पर आर अश्विन ने ओपनर डीन एल्गर (7) को बोल्ड कर दिया।
इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने कप्तान हाशिम अमला (1) को कैच आउट कराकर चलता किया। अश्विन ने ये दोनों बड़े विकेट 3 गेंदों के अंदर हासिल किए। रविंद्र जडेजा ने टीम को दिन की तीसरी सफलता दिलाते हुए विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (0) को कॉटएंडबोल्ड कर दिया। डीविलियर्स सीरीज में पहली बार नाकाम हुए।
अफ्रीकी टीम के 5 विकेट सिर्फ 12 रन पर गिर गए थे। जडेजा ने फैफ डु प्लेसिस (10) को बोल्ड कर भारत के लिए छठी सफलता हासिल की। जल्दी-जल्दी 6 विकेट मिलने के बाद भारत ने बल्लेबाजों को आउट करने के कई आसान मौके भी गंवाए। हालांकि जडेजा ने डेन विलास (1) को बोल्ड कर कुछ आसान कैच टपकाने के झटके को खत्म कर दिया। अफ्रीकी टीम के 7 विकेट 47 रन पर ही गिर गए थे।
टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार किसी पारी में 5 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले अश्विन ने अफ्रीकी टीम के लिए विकेटों की शुरुआत भी की और अंत भी किया। महज 79 रनों पर आउट हुई अफ्रीकी टीम के लिए जेपी डुमिनी ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।
दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी
लंच से पहले अफ्रीकी पारी को समेटने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 34 ओवर के खेल के बाद शुरू कर दी। और लंच तक मुरली विजय और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने कोई झटका नहीं लगने दिया। लेकिन लंच से लौटने के बाद दूसरी ही गेंद पर विजय कैच आउट हो गए। उन्हें मोर्ने मोर्कल ने अपना शिकार बनाया।
इस शुरुआती झटके के बाद धवन ने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रनों की साहसिक साझेदारी कर टीम को 50 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 45 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे पुजारा जेपी जुमिनी की गेंद पर बोल्ड हो गए। दूसरी ओर टिककर खेल रहे ओपनर धवन (39) भी टीम के स्कोर के सौ से पार होने से पहले ही आउट हो गए। अच्छी खासी बढ़त के बादजूद भारतीय बल्लेबाज लड़खड़ाते रहे और 97 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।
फिर इसके बाद कप्तान विराट कोहली (16), अजिंक्य रहाणे (9), रिदिमान साहा (7), रविंद्र जडेजा (5) और आर अश्विन (7) भी 150 रन से पहले ही आउट हो गए। कप्तान हाशिम अमला ने फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर को काफी देर से गेंदबाजी सौंपी। लेकिन ताहिर ने भारतीय पारी के 25वें ओवर से जब से गेंद संभाली तब से डाले 6 ओवर के अंदर 17 रन देकर 4 विकेट निकाल लिए।