फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs pakistan, world cup t20

टीम इंडिया ने ईडन में बदला अपना इतिहास, यहां भी पाक को पीटा

Sat, 19 Mar 2016 11:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs pakistan, world cup t20
team india - फोटो : pti

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया के हाथों हार का सिलसिला उस ईडन गार्डंस में भी नहीं थमा जहां उसे भारतीय टीम एक बार भी हरा नहीं सकी थी। रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली (नाबाद 55) एक बार फिर टीम की जीत के हीरो बने और शानदार पारी खेलकर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दिया।

विज्ञापन


बारिश से बाधित मैच में ओवरों की संख्या घटाते हुए 18-18 ओवरों का कर दिया गया तो इस टर्निंग पिच पर भारतीय गेंदबाजों का सामना पाक बल्लेबाज ठीक से नहीं कर सके जिससे टीम 5 विकेट पर 118 रन ही बना सकी। खतरनाक रूप से टर्न लेती पिच पर शोएब मलिक ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से 6 में से 5 गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन


जीत के लिए मिले 119 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने कोहली के नाबाद 55 रनों की बदौलत 13 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। कोहली ने युवराज सिंह (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। कप्तान धोनी 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड कप में भारत की यह पहली जीत है। शुरुआती मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड ने हरा दिया था। इस जोरदार जीत के बाद टीम इंडिया फिर से सेमीफाइनल की रेस में शामिल हो गई है। भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में पाक के खिलाफ लगातार यह पांचवीं जीत है। जबकि इसके अलावा वह वनडे वर्ल्ड कप में भी लगातार 6 बार पाक को धो चुका है।

भारतीय गेंदबाजों पर जमकर रन नहीं बना पाए पाक बल्लेबाज

LIVE: india vs pakistan, world cup t20

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की बल्‍लेेबाजी धीमी जरुर रही लेकिन जल्दी विकेट नहीं गंवाया। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा पाक ओपनर अहमद शहजाद को कॉट एंड बोल्ड करने से चूके। चौ‌थे ओवर में पाकिस्तानी ओपनर श्रेजिल खान के बल्‍ले से टीम का पहला चौका निकला। भारतीय फिरकी गेंदबाजों आर अश्विन और र‌विंद्र जडेजा की फिरकी ने पाक बल्लेबाजों को कई मौकों पर चौंकाया।

8वें ओवर में सुरेश रैना के ओवर में हार्दिक पांड्या के लाजवाब कैच ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। ओपनर श्रेजिल 17 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए पाक ओपनरो ने 38 रनों की साझेदारी की। इसके बाद खुद को प्रमोट करते हुए कप्तान शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी करने पहुंचे, लेकिन कई प्रयास के बाद भी वह बड़े शॉट नहीं लगा सके।

इस बीच टीम इंडिया को दूसरी सफलता तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहमद शहजाद (25) को आउट कर दिलाई। 12वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने कप्तान अफरीदी (8) को भी सस्ते में आउट कर तीसरी सफलता भारत की झोली में डाली।

चौथी सफलता फिरकी गेंदबाज र‌विंद्र जडेजा ने उमर अकमल (22) को आउट कर दिलाई। हालांकि इससे पहले पाक बल्लेबाज शोएब मलिक और उमर अकमल ने हाथ खोले और भारतीय गेंदबाजों की कुछ धुनाई की। भारत की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना और युवराज सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed