फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: INDIA vs New zealand, fst test, 2nd day

बारिश से पहले विकेट को तरसा भारत, दूसरे दिन मिला सिर्फ एक विकेट

Fri, 23 Sep 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
LIVE: INDIA vs New zealand, fst test, 2nd day
- फोटो : PTI
कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी के 318 रन पर खत्म होने के बाद गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम रहे और सिर्फ एक विकेट ही झटक सके। हालांकि तीसरे सत्र का खेल बारिश के कारण पूरी तरह से धुल गया।
विज्ञापन


अब तीसरे दिन के खेल में 98 ओवर फेंके जाएंगे और यह खेल 15 मिनट पहले यानी 9:15 बजे से शुरू हो जाएगा। दूसरे दिन के खेल में सिर्फ 2 विकेट गिरे जिसमें भारत और न्यूजीलैंड का एक-एक विकेट गिरा। 
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

बारिश के कारण तय समय से पहले ही टी-ब्रेक होने तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 152 रन बना लिए थे। ओपनर टॉम लैथम (56) ने केन विलियम्सन (66) के साथ दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी करके भारतीय गेंदबाजों को दूसरी सफलता के लिए तरसा दिया। भारत को एकमात्र सफलता लंच से पहले उमेश यादव ने मार्टिन गुप्टिल (21) को पगबाधा कर दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दूसरे दिन के शुरुआती आधे घंटे के खेल में भारतीय पारी 318 रन बनाकर सिमट गई। पहले दिन भारत के 9 विकेट महज 277 रनों पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद 10वें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा (नाबाद 42, 7 चौका और एक छक्का) ने उमेश यादव (9) के साथ 41 रनों की साझेदारी कर टीम को 300 के पार पहुंचाने के साथ ही शुरुआती आधा घंटा आराम से निकाल दिया। जडेजा ने दूसरे दिन की शुरुआत में तेज बल्लेबाजी शुरू कर दी और एक छक्का भी जड़ा। वह तेजी से रन बना रहे थे लेकिन इस बीच उमेश को नील वैगनर ने अपना शिकार बना ही लिया।

मेहमान टीम के लिए फिरकी गेंदबाज मिचेल सटेंनर और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट झटके तो नील वैगनर ने 2 जबकि मार्क क्रेग और ईश सोढ़ी को एक-एक सफलता हासिल हुई।


मेजबान टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद खास है क्योंकि टेस्ट इतिहास में उसका 500वां मैच है और इस उपलब्धि को हासिल करने वाली इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बाद दुनिया की चौथी टीम बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed