फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India A v South Africans, T20 Match

SA की भारत में खराब शुरुआत, तीसरे दर्जे की टीम से हारे

Tue, 29 Sep 2015 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Sep 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India A v South Africans, T20 Match

धर्मशाला में 2 अक्टूबर को टीम इंडिया से भिड़ने से पहले दक्षिण अफ्रीका की भारत में बेहद खराब शुरुआत हुई है और उसे तीसरे दर्जे की मेजबान टीम ने अंतिम ओवर में 2 गेंद शेष रहते हराकर सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन


दिल्ली के पालम के एयरफोर्स ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में भारत ने 190 रनों के लक्ष्य के जवाब में 2 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। विजयी टीम की ओर से मयंक अग्रवाल ने सबसे बड़ी (87 रन, 49 गेंद, 12 चौके, 2 छक्के) रनों की पारी खेली और पहले विकेट के लिए के साथ आउट ऑफ फॉर्म चल रहे मनन वोहरा (56) के साथ 119 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन बनाए। जेपी डुमिनी ने आतिशी पारी खेलते हुए महज 32 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके के अलावा 6 छक्के लगाए। डुमिनी के अलावा कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने 46 रन और एबी डीविलियर्स ने 37 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-ए भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश वास्तव में भारत की सी टीम है क्योंकि भारत-ए टीम इस समय बंगलूरू में बांग्लादेश-ए के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में व्यस्त थी। इस मायने में यह जीत काफी अहम मानी जा रही है। टीम इंडिया से भिड़ने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने इस
अभ्यास मैच में 13 खिलाड़ियों को शामिल किया था।

जेपी डुमिनी ने खेली विस्फोटक पारी, लगाए 6 छक्के

LIVE: India A v South Africans, T20 Match

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और उसे पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर झटका लग गया। भारतीय टीम के कप्तान मनदीप सिंह ने अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डी कॉक को 2 रन के निजी स्कोर पर रन आउट कर दिया।

शुरुआती झटके के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए ओपनर एबी डीविलियर्स ने कप्तान फैफ डु प्लेसिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 10 ओवर में 90 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के बाद प्लेसिस 42 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। लेकिन इसके तुरंत बाद डीविलियर्स भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें कानपुर के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव ने पवन नेगी के हाथों कैच आउट कराया।

दक्षिण अफ्रीका ने अपने 100 रन 12वें ओवर में पूरे किए। मेहमान टीम की ओर से डीविलियर्स, कप्तान प्लेसिस और मिलर जैसे बड़े बल्लेबाज बल्लेबाजी में धमाका नहीं कर सके। हालांकि अंतिम ओवरों में जेपी डुमिनी ने आतिशी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया। उन्होंने महज 32 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली साथ ही 2 चौके के अलावा 6 छक्के भी जड़े।

भारतीय टीम की ओर से सिर्फ 2 गेंदबाज कुलदीप यादव और हरेन पांड्या ही विकेट निकाल सके।

मनन के बाद मयंक की लाजवाब फिफ्टी, शतक से चूके

LIVE: India A v South Africans, T20 Match

दिल्ली के पालम के एयरफोर्स ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में जहां के मैदान के बारे में कहा जा रहा था कि यहां का ग्राउंड छोटा है। इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 190 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे आउट ऑफ फॉर्म मनन वोहरा और मयंक अग्रवाल। दोनों ने अनुभवी अफ्रीकी आक्रमण का डटकर सामना कर दिया और अपने-अपने फिफ्टीज भी पूरे कर लिए। इससे पहले भारत के 50 रन 5.4 ओवर में बन गए। मनन ने 32 गेंदों में तो मयंक ने 30 गेंदों में अपनी फिफ्टी ठोंककर टीम को 11वें ओवर में सौ के पार पहुंचा दिया।

हालांकि 13वें ओवर की चौथी गेंद पर जेपी डुमिनी ने मनन को कैच आउट करा दिया। इस तरह से भारत को पहला झटका 119वें रन पर लगा। मनन ने अपनी पारी में 42 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के के साथ 56 रन बनाए। उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले मयंक ने शानदार पारी जारी रखी और तेजी से स्कोरकार्ड को आगे बढ़ाते रहे।

शतक की ओर बढ़ रहे मयंक थोडे़ अनलकी रहे जो 49 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के के साथ 87 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। उनका विकेट मर्चंट लेंगे ने लिया। भारत को अंतिम 2 ओवर में जीत के लिए 13 रन बनाने हैं। मेजबान टीम ने 2 गेंद शेष रहते यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। मैच खत्म होने के समय संजू सैमसन 31 और कप्तान मनदीप सिंह 12 रन बना कर नाबाद लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed