फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live: inda vs south africa in Durban test

संकट में भारत, पुजारा-कोहली पर टिकी आस

Mon, 30 Dec 2013 12:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Dec 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
Live: inda vs south africa in Durban test

डरबन टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया की हालत बेहद खराब हो गई और वह मैच में हार टालने के लिए संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन


खराब रोशनी के कारण समय से पहले मैच को खत्म किए जाने के समय भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा (32) और विराट कोहली (11) बने हुए थे। भारत पहली पारी के आधार पर अभी भी 98 रन पीछे है। (लाइव स्कोरकार्ड)

बारिश के खलल के बीच मेजबान टीम ने भारत से पहली पारी के आधार पर 166 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे।

आज के खेल में जहां जैक्स कैलिस (115) ने अपने करियर का 45वां शतक ठोका। वहीं भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 138 रन देकर छह विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


भारत की बेहद खराब शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका से 166 रनों से पिछड़ने के बाद बल्लेबाजी को उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही।

पहली पारी में महज तीन रन से शतक से चूक गए मुरली विजय (6) जल्द ही आउट हो गए। उन्हें वर्नोन फिलेंडर ने पारी के छठे ओवर में ग्रीम स्मिथ के हाथों कैच कराकर चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें- कैमरे की नजर से 2013 की खेल तस्वीरें

इसके बाद शिखर धवन (19) भी चलते बने। धवन और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की।
 
जडेजा के शिकार बने कैलिस
खेल के चौथे दिन पांच विकेट पर 299 रन से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम के लिए जैक्स कैलिस ने डेल स्टेन के साथ छठे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों के मनोबल को चकनाचूर कर दिया।

Jacques Kallis


















इस जोड़ी को रविंद्र जडेजा ने कैलिस को आउट कर तोड़ा। कैलिस ने 273 गेंदों में 13 चौकों की मदद से अपना 45वां टेस्ट शतक पूरा किया।

हालांकि इसके कुछ देर बाद ही डेल स्टेन (44) भी आउट हो गए। उन्हें जहीर खान ने अपना शिकार बनाया।

प्लेसिस फिर हुए रन आउट
लेकिन इसके बाद फैफ डु प्लेसिस (43) और रोबिन पीटरसन (61) ने भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया।

दोनों ने आठवें विकेट के लिए 110 रन की आतिशी साझेदारी कर भारत की झोली से मैच लगभग छीन लिया। खासकर पीटरसन ने आक्रामक रुख दिखाते हुए 52 गेंदों में 61 रन ठोक डाले।

बारिश के कारण समय से पहले टी-ब्रेक घोषित होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर आठ विकेट पर 497 रन था लेकिन इसके बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो बाकी के तीन बल्लेबाज मात्र तीन रन बनाकर आउट हो गए।

फैफ डु प्लेसिस एक बार फिर दुर्भाग्यशाली रहे और 43 रन पर रनआउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने मोर्ने मोर्कल को आउट कर दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत किया। जडेजा ने मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कैलिस के 115 रनों के अलावा कप्तान एबी डीविलियर्स (74), एल्विरो पीटरसन (62) और रोबिन पीटरसन (61) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

जडेजा के अलावा भारत की ओर से तेज गेंदबाजों जहीर खान ने दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed