फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE IND vs SA: india vs south africa 1st t20i Match live scorecard south africa in india

बारिश की भेंट चढ़ा भारत-दक्षिण अफ्रीका का पहला टी-20 मैच, धर्मशाला में टॉस तक नहीं हो सका

Mon, 16 Sep 2019 05:23 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Sep 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
LIVE IND vs SA: india vs south africa 1st t20i Match live scorecard south africa in india
भारत और दक्षिण अफ्रीका, धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश की वजह मैच में टॉस तक नहीं हो सका। मैच भारतीय समायानुसार शाम 7 बजे से शुरू होना था, लेकिन धर्मशाला में खराब मौसम और रुक-रुक होर रही बारिश ने क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा टी-20 मुकाबला 18 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा।
विज्ञापन


टीम इंडिया की नजर टी-20 में लगातार चौथी जीत पर थी। उसने पिछले तीन मुकाबलों में वेस्टइंडीज को हराया था। टीम इंडिया को पिछली हार इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम भी लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। उसने पिछले तीन मैच में श्रीलंका को हराया था। उसे पिछली हार पाकिस्तान के खिलाफ फरवरी में मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला के मैदान पर दोनों टीमें चार साल बाद खेलने उतरेगी। पिछली बार अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया था। टीम इंडिया उस हार का बदला भी लेना चाहेगी। इस मैदान पर आठ मैच खेले गए। इनमें सिर्फ दो बार रन चेज करने वाली टीम को जीत मिली। चार मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती। दो मुकाबलों में नतीजे नहीं निकले।

इस समय दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले भारतीय टीम जरूर मजबूत नजर आ रही है। मगर रबाडा का अच्छा स्पैल और डेविड मिलर का प्रदर्शन भारतीयों के लिए चुनौती पेश कर सकता है जबकि फाफ डु प्लेसिस और हाशिम अमला की अनुपस्थिति में कुछ अन्य टेस्ट विशेषज्ञ जैसे टेम्बा बावुमा या एनरिक नार्जे अपनी अहमियत साबित करना चाहेंगे। 

टी-20 मैच में पहली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत 2006 में दक्षिण अफ्रीका के वांडरर्स स्टेडियम में हुई थी। भारत ने वह मैच छह विकेट से जीता था। आखिरी बार इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 2018 में हुई थी, जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और मैन इन ब्लू ने 2-1 से श्रृंखला जीती थी। 

टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डीकॉक (कप्तान), रासी वान डर दुसेन (उप कप्तान), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोरटुइन, बेयुरन हेन्ड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नार्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed