WI Inning
82/3 (6.4 ov)
Target: 250
Shai Hope 35(17)*
Sherfane Rutherford 19 (7)
WI need 168 runs in 13.2 remaining overs
{"_id":"7462394ef5cbc2e1187077d4085bfa42","slug":"live-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबर्दस्त मुकाबले में न्यूजीलैंड से लड़कर हारा बांग्लादेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जबर्दस्त मुकाबले में न्यूजीलैंड से लड़कर हारा बांग्लादेश
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Mar 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही न्यूजीलैंड टीम को अंत तक छकाया और जीत के लिए पसीना बहाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
बांग्लादेश से मिले जीत के लिए 289 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में न्यूजीलैंड ने बहुत मेहनत करनी पड़ी। कार्यवाहक कप्तान शाकिब अल हसन के झटके चार विकेट के जवाब में ओपनर मार्टिन गुप्टिल (105) के शानदार शतक और पुछल्ले बल्लेबाजों के संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 290 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में शतक लगाने वाले महमुदुल्लाह (नाबाद 128 रन, 123 गेंद, 12 चौका और 3 छक्का ) ने आज अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक और शतक लगाया। वर्ल्ड कप में यह उनकी लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी और दूसरा श्ातक है। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बॉल्ट, कोरी एंडरसन और ग्रैंड एलियट ने 2-2 विकेट झटके।
इस मैच के बाद यह तय हो गया है क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला अब बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश पूल-ए में चौथे स्थान पर रही जबकि पूल-बी में टीम इंडिया अपने पांचों मैच जीतकर पहले स्थान पर बनी हुई है।
शाकिब के 'चौके' ने छकाया
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अपने अंदाज में ते शुरुआत की लेकिन उसे जल्द ही दोहरा झटका लग गया। शाकिब अल हसन ने पारी के पांचवें ओवर में ही कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (8) और केन विलियम्सन (1) को 5 गेंदों के अंतर पर आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी। झटकों से सहमी किवी टीम को ओपनर मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर () ने तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की शतकीय साझेदारी कर दो सौ के पार पहुंचा दिया।
इस बीच गुप्टिल (105 रन, 11 चौका और 2 छक्का) ने अपना शतक भी पूरा कर लिया। यह उनके करियर का पांचवां और वर्ल्ड कप का पहला शतक भी है। लेकिन वह भी शतक लगाने के बाद शाकिब की गेंद पर कैच आउट हो गए। टेलर ने ग्रैंड इलियट के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन इलियट 39 रन के स्कोर पर रुबेल हुसैन की गेंद पर कैच आउट हो गए। दूसरे छोर पर टिके टेलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया हालांकि वह भी 56 रन के निजी स्कोर पर नसीर हुसैन की गेंद पर पगबाधा हो गए। बांग्ला टीम के गेंदबाजों ने मैच में लगातार विकेट झटककर पकड़ बनाए रखी।
बांग्ला टीम के पूर्व कप्तान और आलराउंडर शाकिब ने चौथी सफलता हासिल करते हुए ल्युक रोंची (9) को पवेलियन की राह दिखा दी। न्यूजीलैंड के 6 विकेट 247 रन पर ही गिर गए थे। पुछल्ले बल्लेबाजों डैनिएल विटोरी (16 रन, 10 गेंद) और टिम साउदी (12 रन, 6 गेंद) ने आठवें विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी कर टीम को लगातार छठी जीत दिला दी।
बांग्लादेश की बेहद धीमी शुरुआत
न्यूजीलैंड से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद बांग्ला टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही और पहले 7 ओवर में 8 रन ही बना सकी थी। फिर उसे दोहरे झटके भी लगे और 27 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद सौम्य सरकार (51) और महमुदुल्लाह ने तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। इस साझेदारी से टीम का स्कोर सौ के पार भी पहुंच गया।
अपना पहला अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद सरकार आउट हो गए। अब उनकी जगह महमुदुल्लाह का साथ देने कार्यवाहक कप्तान शाकिब अल हसन क्रीज पर आए। दोनों ने तेजी से खेलते हुए टीम को डेढ़ सौ के पार पहुंचाया लेकिन शाकिब भी 23 रन बनाकर चलते बने। दूसरे छोर पर महमुदुल्लाह टिके रहे और बड़ी पारी की ओर अपने कदम बढ़ा दिए।
टूर्नामेंट के लिहाज से इस मैच का अब कोई महत्व नहीं है लेकिन पूल-ए में शामिल दोनों टीमें आज का मैच जीतकर नॉकआउट दौर में जीत के मनोबल के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी। मेजबान न्यूजीलैंड तो अपने खेले सभी पांचों मैच जीत चुका है। जबकि बांग्ला टीम 5 में से 3 मैच जीत चुकी है और उसका एक मैच बारिश से धुल गया था। उसने अपने अंतिम लीग मैच में इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था।