फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE first Test, 3rd Day: India Vs West indies

ईडन में टीम इंडिया की बड़ी जीत

Fri, 08 Nov 2013 06:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Nov 2013 06:51 PM IST
विज्ञापन
LIVE first Test, 3rd Day: India Vs West indies

कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन ही चायकाल के बाद भारत ने वेस्ट इंडीज को एक पारी और 51 रनों से हरा दिया है। इससे पूर्व भारत की पहली पारी लंच से पहले 453 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


चायकाल से लौटने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेदंबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम को दूसरी पारी में महज 168 रनों पर समेट दिया। शिवनारायन चंद्रपाल (31) नाबाद रहे।
विज्ञापन


पहली पारी में चार विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी दूसरी पारी में पांच विकेट झटके।

भारत की टेस्ट क्रिकेट में यह लगातार पांचवीं जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया था। दो मैचों की सीरीज में भारत ने वेस्ट इंडीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है। (कोलकाता टेस्टः स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पदार्पण टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शमी दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले नरेंद्र हिरवानी ने अपने पहले ही मैच में 16 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आतिशी बल्लेबाजी कर रहे क्रिस गेल (33) को कैच आउट कराया। भुवी ने गेल को दोनों पारियों में आउट किया है।

गेल के सस्ते में आउट हो जाने के बाद कीरोन पॉवेल (36) ने डेरेन ब्रॉवो के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। लेकिन इस जोड़ी को अश्विन चायकाल से पहले तोड़ दिया।

पहली पारी में 65 रन बनाने वाले मार्लन सैमुअल्स (4) दूसरी पारी में कमाल नहीं दिखा पाए और वह मोहम्मद शमी की गेंद पर पगबाधा हो गए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।

भारत को मिली थी 219 की बढ़त
इससे पहले रोहित शर्मा और आर अश्विन के शतकों के दम पर भारत ने वेस्ट इंडीज के 234 रनों के जवाब में 453 रन बनाए जिससे मेजबान टीम को 219 रनों की बढ़त मिली।

आज आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे रोहित शर्मा। रोहित 177 रन बनाने के बाद आउट हुए। आउट होने से पहले रोहित ने आर अश्विन के साथ रिकॉर्ड 280 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने 261 रनों की साझेदारी का आंकड़ा छूते ही एक रिकॉर्ड बना दिया था। सातवें विकेट के लिए यह भारत की सबसे लंबी साझेदारी है।

रोहित ने अपनी पारी में 23 चौके और एक छक्का लगाया जबकि अश्विन ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके लगाए। भारत ने अपने अंतिम चार विकेट 17 रन के अंदर गिर गए।

शिलिंगफोर्ड के 6 विकेट

रोहित के बाद आर अश्विन (124) भी पवेलियन लौट गए। अश्विन ने आज टेस्ट करियर में अपना दूसरा शतक लगाया। वह शेन शिलिंगफोर्ड के शिकार बने। इसके साथ ही शिलिंगफोर्ड ने इस पारी में अपने पांच विकेट हासिल कर लिए।


फिरकी गेंदबाज शिलिंगफोर्ड ने भुवनेश्वर कुमार (12) को स्लिप में क्रिस गेल के हाथों कैच आउट कराने के साथ ही अपनी छठी भी सफलता हासिल की।

भारत का अंतिम विकेट मोहम्मद शमी (1) के रूप में गिरा। वीरासैमी परमौल ने दो विकेट झटके।

इससे पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 354 रन बनाए थे और उसकी उस समय बढ़त 120 रनों की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed