फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live: delhi vs punjab in ranji trophy

युवी की टीम बनी विजेता, गंभीर की टीम की बड़ी हार

Wed, 25 Dec 2013 05:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
Live: delhi vs punjab in ranji trophy

एक टीम में युवराज सिंह थे तो दूसरी में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग, लेकिन तीनों में से किसी का सिक्का नहीं चला। हालांकि दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ‘ए’ के एक मुकाबले में पंजाब ने मेजबान दिल्ली को 98 रनों से हरा दिया। पंजाब ने अपनी दूसरी पारी में 402 रन का विशाल स्कोर बनाकर दिल्ली के सामने 327 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मैच के अंतिम दिन दिल्ली की पूरी टीम महज 228 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


पंजाब ने पहली पारी में 74 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली 150 रन बनाकर आउट हो गई। 

इससे पहले दिल्ली ने आज गौतम गंभीर (30) और वीरेंद्र सहवाग (12) के विकेट सस्ते में गंवा दिए। गंभीर अपने कल के निजी स्कोर में महज आठ रन जोड़कर आउट हो गए। जबकि पहली पारी में 10 रन बनाने वाले सहवाग दूसरी पारी में 12 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज रजत भाटिया ने एक छोर संभालते हुए 100 रनों की पारी खेलकर दिल्ली की हार का टालने की हरसंभव कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहे।    

पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले उन्मुक्त चंद और मिथुन मन्हास दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके।

तीसरे दिन स्टंप्स के समय कप्तान गौतम गंभीर 22 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि नाइटवाचमैन आशीष नेहरा को अपना खाता अभी खोलना है। पंजाब की ओर से जीवनजोत सिंह ने 147 और मनदीप सिंह ने 80 रन बनाए। दिल्ली की टीम में वीरेंद्र सहवाग भी है लेकिन वह पहली पारी में महज 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

मजबूत स्थिति में यूपी
कानपुर। अंकित राजपूत के पांच और इम्तियाज अहमद के चार विकेट की बदौलत उत्तर प्रदेश ने मध्यप्रदेश को पहली पारी में महज 115 रन पर समेट कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

मौसम से बाधित रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच के तीसरे दिन यूपी ने जवाब में अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 78 रन बना लिए हैं और इस तरह उसकी कुल बढ़त 213 रन की हो गई है।

स्टंप्स के समय सुरेश रैना 41 और मोहम्मद कैफ चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। सोमवार को दूसरे दिन का खेल खराब मौसम की भेंट चढ़ने के बाद मंगलवार को भी कोहरे के कारण खेल निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से शुरू हुआ।

मध्यप्रदेश की ओर से आनंद वैस ने सर्वाधिक 28 और मृदुल मिश्रा ने 22 रन बनाए।

महाराष्ट्र ने कसा पंजाब पर शिकंजा
पुणे। अंकित बावने (नाबाद 138) के शानदार शतक से महाराष्ट्र ने ग्रुप ‘सी’ मैच में हिमाचल प्रदेश पर शिकंजा कस दिया है। हिमाचल ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 488 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में हिमाचल ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं और उसे पारी की हार से बचने के लिए अभी 162 रन और बनाने हैं।

जम्मू के खिलाफ हैदराबाद का विशाल स्कोर
जम्मू। हैदराबाद ने रवि तेजा के नाबाद 179, हनुमा विहारी के 109 और अमोल शिंदे के 97 रन की शानदार पारियों से जम्मू कश्मीर के खिलाफ अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 514 रन बनाकर घोषित कर दी।


जवाब में जम्मू ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट खोकर 198 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय हरदीप सिंह 32 और एस बेग 30 रन बनाकर खेल रहे थे। पहले दिन का खेल खराब मौसम के कारण पूरी तरह धुल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed