फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 381 रन चाहिए, इंग्लैंड से मिला था 420 रन का लक्ष्य

Mon, 08 Feb 2021 05:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Feb 2021 05:38 PM IST
खास बातें

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 39/1 रहा। भारत को कल यानी मैच के अंतिम दिन जीत के लिए 381 रन और चाहिए। शुभमन गिल (15) और चेतेश्वर पुजारा (12) नाबाद लौटे। इसका मतलब यह कि मैच में अब भी तीनों परिणाम संभव है। भारत और इंग्लैंड दोनों ही मैच जीत सकते हैं, लेकिन ड्रॉ की संभावना ज्यादा है। आज के दिन में कुल 15 विकेट गिरे। तीसरे सत्र में कुल 32.3 ओवर फेंके गए, जिसमें कुल 98 रन बने। इंग्लैंड के पांच तो भारत का एक विकेट भी गिरा।

विज्ञापन
LIVE Cricket Score IND vs ENG 1st Test Match Day 4 Scorecard Updates in Hindi
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

लाइव अपडेट

05:30 PM, 08-Feb-2021

क्या भारत कल जीत के लिए जाएगा या ड्रॉ के लिए खेलेगा?

05:15 PM, 08-Feb-2021

चौथे दिन मैच में क्या हुआ?

चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में महज 178 रन पर ऑलआउट हो गया। अश्विन ने छह विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर उसके पास 419 रन की विशाल बढ़त थी, इस लिहाज से भारत को अब यह मैच जीतने के लिए 13 ओवर और एक दिन में 420 रन बनाने थे। इससे पहले भारत आज अपने तीसरे दिन के स्कोर 257/6 रन से आगे 80 रन ही जोड़ पाया और टीम इंडिया 337 रन पर सिमटी। सुंदर ने अपना लगातार दूसरा अर्धशतक ठोका वह 85 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए थे।
विज्ञापन
05:03 PM, 08-Feb-2021

चौथे दिन का खेल खत्म

स्टंप्स तक भारत का स्कोर 39/1 रहा। भारत को कल यानी मैच के अंतिम दिन जीत के लिए 381 रन और चाहिए। शुभमन गिल (15) और चेतेश्वर पुजारा (12) नाबाद लौटे। इसका मतलब यह कि मैच में अब भी तीनों परिणाम मुमकीन है। भारत और इंग्लैंड दोनों ही मैच जीत सकते हैं, लेकिन ड्रॉ की संभावना ज्यादा है। आज के दिन में कुल 15 विकेट गिरे। तीसरे सत्र में कुल 32.3 ओवर फेंके गए, जिसमें कुल 98 रन बने। इंग्लैंड के पांच तो भारत का एक विकेट भी गिरा।
04:56 PM, 08-Feb-2021

गिल-पुजारा आज का पूरा दिन निकालना चाहेंगे

चौथे दिन का खेल खत्म होने में अब उस कुछ घंटे का ही खेल शेष है। 12 ओवर में एक विकेट खोकर टीम इंडिया 37 रन बना चुकी है। शुभमन गिल का साथ देने पुजारा मजबूती से क्रीज पर खड़े हैं।
04:44 PM, 08-Feb-2021

पिछली आठ पारियों से फेल हो रहे रोहित

04:35 PM, 08-Feb-2021

रोहित शर्मा फिर फेल

जैक लीच ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। पहली पारी में भी रोहित सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब दूसरी पारी में बल्ले से सिर्फ 12 रन ही निकले। 25 रन पर पहला विकेट गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 08-Feb-2021

रोहित शर्मा का मुंहतोड़ जवाब

पांचवे ओवर में रोहित शर्मा ने गियर बदला। पहले 12 गेंद में बिना खाता खोले खेल रहे थे। फिर जोफ्रा आर्चर की ओवर में जमकर धुनाई कर दी। चौथी गेंद में चौका और पांचवीं बॉल को छक्के के लिए भेजा। अब उनका फिगर 17 गेंद में 12 रन। पांच ओवर में भारत का स्कोर 25/0
04:20 PM, 08-Feb-2021

तीन ओवर के बाद भी खाता नहीं खोल पाए रोहित

भारत की धीमी शुरुआत। जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर आए थे, जो मेडन रहा। स्ट्राइक रोहित शर्मा के ही पास थी। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद में शुभमन गिल ने स्पिनर जैक लीच को चौका जमाया। रोहित शर्मा ने जोफ्रा आर्चर के सामने मेडन खेला। तीन ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के चार रन।
04:10 PM, 08-Feb-2021

420 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरा भारत

पहला टेस्ट जीतने की उम्मीद लिए भारतीय ओपनिंग जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। पहली पारी में फेल रहे रोहित शर्मा और अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में न तब्दील कर पाने वाले शुभमन गिल मोर्चा संभाल चुके हैं। आज मुश्किल 10 ओवर का खेल मुमकिन है, ऐसे में भारत की रणनीति पर भी नजर होगी।
04:06 PM, 08-Feb-2021

क्या इंग्लैंड निगेटिव क्रिकेट खेल रहा था?

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed