फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: chennai super kings vs kolkata knight riders, ip 8

कोलकाता को हराकर चेन्नई फिर बनी नंबर वन टीम

Wed, 29 Apr 2015 02:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Apr 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
LIVE: chennai super kings vs kolkata knight riders, ip 8

चेन्नई में हुए आईपीएल-8 के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को 2 रन से हराकर आईपीएल की शीर्ष की कुर्सी दोबारा कब्जा दी है। चेन्नई के 6 विकेट पर 134 के जवाब में कोलकाता 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


चेन्नई के दिए आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के कप्तान पहले ही ओवर में बिना कोई खाता खोले पवेलियन चले गए। हालांकि उसके बावजूद रॉबिन उथप्पा के साथ क्रीज पर पहुंचे मनीष पांडे ने तेज खेल जारी रखते हुए चेन्नई को मुश्किल में डाला। एक तरफ उथप्पा तेजी से रन बना रहे तो दूसरी ओर पांडे उनका साथ बखूबी दे रहे थे। 5 ओवर में टीम ने 50 रन पूरे किए, लेकिन छठे ओवर में आर अश्विन ने खतरनाक लग रहे रॉबिन उथप्पा (39) को आउट कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। अश्विन के अगले ओवर में मनीष पांडे (15) भी चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


13वें ओवर में ड्वेन ब्रावो के शानदार कैच ने चेन्नई को चौथी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव (16) के रुप में कोलकाता को एक और झटका लगा। लगातार गिर रहे विकेटों से कोलकाता के बल्लेबाजों के रन बनाने की रफ्तार धीमी हो गई। सीरीज में लगातार फ्लॉप चल रहे युसूफ पठान (13) इस मैच में भी नहीं चले। ब्रावो ने उन्हें बोल्ड किया। 17वें ओवर में रविंद्र जडेजा की शानदार फिल्डिंग के चलते चेन्नई को छठी सफलता मिली।

आंद्रे रसैल 4 रन बनाकर रन आउट हुए। 18वें ओवर में ब्रावो ने दो और विकेट लेकर टीम की झोली में सातवीं और आठवीं सफलता डाली। 19वें ओवर में आशीष नेहरा की दो गेंद पर कोलकाता के पुछल्ले बल्लेबाज रियान टेन (नाबाद 34) ने दो लगातार छक्के लगाकर एक बार चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चेहरे पर शिकन जरुर डाल दी थी, लेकिन आखिर में चेन्नई ने बाजी मारी।

KKR ने CSK बल्लेबाजों के छुड़ाए पसीने

LIVE: chennai super kings vs kolkata knight riders, ip 8

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कहने पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम के दोनों ओपनर्स ब्रैंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ ने आतिश खेल दिखाते हुए कोलकाता के गेंदबाजों को खूब छकाया। इस बीच तेजी से रन बना रहे ब्रैंडन मैकुलम (19) कोलकाता का पहला शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर पहुंचे सुरेश रैना ने स्मिथ के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।

शुरुआती दस ओवर के भीतर चेन्नई ने पहले स्मिथ (25) और फिर रैना (17) का विकेट गंवाया। तीन विकेट गिर जाने के बाद फैफ डु प्लेसिस और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को आगे बढ़ाया। 11वें ओवर में आंद्रे रसैल ने धोनी (3) को सस्ते में आउट कर अपनी टीम की झोली में चौथी सफलता डाली। विकेटों के गिरने का सिलसिला नहीं थमा, पांचवे विकेट के रुप में ड्वेन ब्रावो (5) एक चौका लगाकर चलते बने।

पांच विकेट गिरने के बाद बैकफुट पर आई चेन्नई 16वें ओवर में 100 के पार पहुंची। आखिर में फैफ डु प्लेसिस (नाबाद 29) और रविंद्र जडेजा ने संभलकर खेलने की कोशिश की पर शायद तेजी से रन बनाना भूल गए। 19वें ओवर में ब्रैड हॉग ने रविंद्र जडेजा को 15 रन पर चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed