{"_id":"dc3f1c0bfa5717c6e73d51ae25c557bb","slug":"live-australia-vs-afghanistan-world-cup-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान टीम पर जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के नाम दो रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगान टीम पर जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के नाम दो रिकॉर्ड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Mar 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्थ में हुए वर्ल्ड कप के 26वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के 417 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 37.3 ओवरों में 142 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर और ग्लैन मैक्सवैल चमके तो गेंदबाजी में मिशेल जॉनसन की धारदार गेंदबाजी के आगे अफगान बल्लेबाज टिक नहीं पाए।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने दो कीर्तिमान अपने नाम कर दिए है। पहला कीर्तिमान यह कि अब तक वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इससे पहले पिछले वर्ल्ड कप 2011 में भारत ने बरमूडा के खिलाफ 5 विकेट पर 413 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 6 विकेट पर 417 रन बनाए है।
विज्ञापन
वहीं दूसरा रिकॉर्ड यह है कि इस वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने अफगान टीम को 275 रनों के बड़े अंतर से हराया है।
ऑस्ट्रेलिया के 417 रनों का पीछा करते हुए अफगान टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। लगातार झटकों से अफगान बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं मिला और 100 रनों के भीतर 5 विकेट गंवा दिए। इस तरह पूरी अफगान टीम मात्र 142 रनों पर ऑल आउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मिशेल जॉनसन (4) ने लिए। उसके बाद मिशेल स्टॉर्क और जोस हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। जबकि माइकल क्लार्क और ग्लैन मैक्सवैल को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 417 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में एरोन फिंच (4) के रूप में लगा। टीम की ओर से डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 178 रन बनाए। हालांकि वह आज दोहरे शतक से चूक गए। आउट होने से पहले उन्होंने 178 रन (19 चौका और 5 छक्का) बनाकर शपूर जरदान की गेंद पर कैच आउट हुए। साथ ही स्टीवन स्मिथ (95) के साथ दूसरे विकेट के लिए 260 रनों की साझेदारी की। वॉर्नर जहां दोहरे शतक से चूक गए वहीं स्मिथ महज 5 रन से अपने शतक से रह गए।
अंतिम ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल (88) ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया। शतक से चूकने वाले स्मिथ ने मैक्सवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 165 रनों की धुंआधार साझेदारी की।
मैक्सवैल के आउट होने के बाद शॉन मार्श और जेम्स फॉकनर ने पारी को आगे संभाला लेकिन फॉकनर मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, मैच की आखिरी गेंद पर शॉन मार्श 8 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर आखिर तक ब्रेड हैडिन (20) नाबाद रहे।