फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   List of ICC Trophies Won by India since 1983 to 2024 History Records Indian Cricket Team T20 World Cup 2024

India ICC Trophies: भारतीय टीम ने कब-कौन सा आईसीसी टूर्नामेंट जीता, 1983 से लेकर 2024 तक जानें पूरा इतिहास

Sun, 30 Jun 2024 12:04 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 30 Jun 2024 12:04 AM IST
सार

भारतीय टीम ने पिछले 10 सालों में कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। इससे पहले टीम ने 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने तीनों खिताब तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में जीते हैं। हम आपको भारतीय टीम ने कब-कब आईसीसी के टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है, इसके बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
List of ICC Trophies Won by India since 1983 to 2024 History Records Indian Cricket Team T20 World Cup 2024
1983 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कपिल देव - फोटो : twitter

विस्तार

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने पिछले 10 सालों में कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती थी। इससे पहले टीम ने 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने तीनों खिताब तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में जीते हैं। हम आपको भारतीय टीम ने कब-कब आईसीसी के टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है, इसके बारे में बता रहे हैं। आइये जानते हैं....
विज्ञापन

List of ICC Trophies Won by India since 1983 to 2024 History Records Indian Cricket Team T20 World Cup 2024
1983 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कपिल देव - फोटो : twitter
वनडे विश्व कप 1983 
1983 में क्रिकेट जगत ने खेल के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर देखा था, जब कपिल देव की अगुआई में भारतीय टीम ने विश्व कप फाइनल में जीत हासिल की थी। फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेला गया था। भारत का सामना दो बार की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 54.4 ओवर में 10 विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में  भारत 60 ओवर के खेल में 54.4 ओवर में 183 रन पर आउट हो गया। जवाब में वेस्टइंडीज 52 ओवर में 140 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम में विवियन रिचर्ड्स जैसे धुरंधर शामिल थे, जिनकी वजह से यह मुकाबला आसान समझ आ रहा था। हालांकि, लेकिन मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल की घातक गेंदबाजी ने विंडीज के बल्लेबाजी क्रम को ढेर कर दिया था। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए थे। इसी के साथ भारत ने 43 रनों से विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

List of ICC Trophies Won by India since 1983 to 2024 History Records Indian Cricket Team T20 World Cup 2024
भारत और श्रीलंका के कप्तान - फोटो : twitter
चैंपियंस ट्रॉफी 2002 
चैपियंस ट्रॉफी 2002 के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ था। माना जा रहा था कि फाइनल मैच रोमांचक होगा , लेकिन कोलंबो में खेला गया यह मुकाबला बारिश में धुल गया था। इसके बाद आईसीसी के नियमानुसार, भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता चुना गया था।
विज्ञापन

List of ICC Trophies Won by India since 1983 to 2024 History Records Indian Cricket Team T20 World Cup 2024
भारत की टी20 विश्व कप 2007 में जीत - फोटो : twitter
टी20 विश्व कप 2007 
भारत ने टी20 विश्व कप 2007 में खिताब जीता था। उन्होंने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। भारत ने गौतम गंभीर की 75 रनों की पारी की बदौलत 157 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान 152 रन ही बना सकी थी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब हासिल किया था। 

List of ICC Trophies Won by India since 1983 to 2024 History Records Indian Cricket Team T20 World Cup 2024
2011 विश्व कप - फोटो : twitter
वनडे विश्व कप 2011
पहली बार टूर्नामेंट जीतने के 28 साल बाद भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। भारत ने श्रीलंका को अपने घर में छह विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने की नाबाद 103 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट पर 274 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने गौतम गंभीर (97) और महेंद्र सिंह धोनी (91*) की विस्फोटक पारियों की बदौलत 48.2 ओवर में चार विकेट पर 277 रन बनाए थे और 11 गेंदों के शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए उनके अंतिम विश्व कप मैच में एक शानदार विदाई थी।

List of ICC Trophies Won by India since 1983 to 2024 History Records Indian Cricket Team T20 World Cup 2024
चैंपियंस ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाती टीम इंडिया - फोटो : twitter
चैंपियंस ट्रॉफी 2013
भारतीय टीम ने साल 2013 में दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए थे। इस मैच में शिखर धवन (31), विराट कोहली (43) और रवींद्र जडेजा (33*)  ने अपने बल्ले से धमाल मचाया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 124 रन बना सकी थी। 

List of ICC Trophies Won by India since 1983 to 2024 History Records Indian Cricket Team T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
टी20 विश्व कप 2024
भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed