फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lionel Messi injured before FIFA World Cup will not play the next match of the Champions League psg vs Benfica

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुए लियोनल मेसी, नहीं खेलेंगे चैंपियंस लीग का अगला मैच

Tue, 11 Oct 2022 09:14 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Tue, 11 Oct 2022 09:14 AM IST
सार

मेसी के चोट से पेरिस सेंट जर्मेन से ज्यादा अर्जेंटीना की टीम चिंतित होगी। पिछले साल कोपा अमेरिका टूर्नामेंट जीतने वाली इस टीम की नजर इस बार वर्ल्ड कप पर है। अर्जेंटीना की टीम पिछले 35 मैचों में नहीं हारी है।

विज्ञापन
Lionel Messi injured before FIFA World Cup will not play the next match of the Champions League psg vs Benfica
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हो गए हैं। वह चैंपियंस लीग में फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की ओर से मंगलवार (11 अक्तूबर) को पुर्तगाल के क्लब बेनफिका के खिलाफ नहीं खेलेंगे। मेसी के चोट से पेरिस सेंट जर्मेन से ज्यादा अर्जेंटीना की टीम चिंतित होगी। पिछले साल कोपा अमेरिका टूर्नामेंट जीतने वाली इस टीम की नजर इस बार वर्ल्ड कप पर है। अर्जेंटीना की टीम पिछले 35 मैचों में नहीं हारी है।
विज्ञापन

मेसी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने देश अर्जेंटीना के लिए पिछले तीन मैचों में नौ गोल कर चुके हैं। वहीं, पेरिस सेंट जर्मेन के लिए इस सीजन में 13 मैचों में आठ गोल और आठ गोल असिस्ट कर चुके हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मेसी पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बेनफिका के खिलाफ नहीं खेलेंगे।

ये भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo Record: रोनाल्डो ने क्लब लेवल पर 700 गोल तो पूरे किए, लेकिन मेसी से इस मामले में अब भी पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी बेनफिका के खिलाफ ही पिछले हफ्ते चोटिल हुए थे। तब पीएसजी और बेनफिका के बीच मैच 1-1 से बराबर रहा था। उस मैच में मेसी ने टीम के लिए इकलौता गोल किया था। मेसी के चोट के बारे में कहा जा रहा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अर्जेंटीना की टीम भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रही है। वह टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप से पहले अर्जेंटीना की टीम उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। ऐसे में मेसी खुद को फिट रखने के लिए पीएसजी के कुछ मैचों में शायद नहीं भी खेलेंगे।

ये भी पढ़ें: FIFA U-17 Women World Cup 2022: आज से शुरू हो रहा अंडर-17 महिला फीफा विश्वकप, भारत सहित 16 टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

पीएसजी के लिए मेसी के अलावा बेनफिका के खिलाफ प्रेसनेल किम्पेम्बे, नूनो मेंडेस और रेनाटो सांचेस भी नहीं खेलेंगे। तीनों खिलाड़ी चोटिल हैं। यह मुकाबला फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित पार्क डेस प्रिसेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। पेरिस सेंट जर्मेन चैंपियंस लीग के ग्रुप-एच में शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर बेनफिका है। मेसी के बारे में कहा जा रहा है कि वह रविवार को लीग-1 में चिर-प्रतिद्वंद्वी मार्सिले के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed