{"_id":"61d197560bb4555c2f439175","slug":"lionel-messi-and-paris-saint-germain-3-players-juan-bernat-sergio-rico-nathan-bitumazala-tested-covid-19-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lionel Messi Covid-19 Positive: लियोनल मेसी सहित पीएसजी के चार खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित, फ्रेंच कप में नहीं खेलेंगे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Lionel Messi Covid-19 Positive: लियोनल मेसी सहित पीएसजी के चार खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित, फ्रेंच कप में नहीं खेलेंगे
Sun, 02 Jan 2022 06:44 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:44 PM IST
सार
दुनिया में सबसे ज्यादा सात बार बैलेन डीऑर अवॉर्ड जीत चुके लियोनल मेसी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पिछले साल अगस्त में फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार करने वाले दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में एक मेसी को फ्रेंच कप में खेलना था।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुनिया में सबसे ज्यादा सात बार बैलेन डीऑर अवॉर्ड जीत चुके अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पिछले साल अगस्त में फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार करने वाले दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में एक मेसी को सोमवार (3 जनवरी) रात फ्रेंच कप में खेलना था। मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट हुआ। मेसी सहित चार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए।
पीएसजी की टीम फ्रेंच कप के राउंड-32 में वेनेस के खिलाफ खेलेगी। उसने राउंड-64 में इससे पहले एसी फाइनिस को 3-0 से हराया था। मेसी के अलावा वेनेस के खिलाफ मैच से पहले लेफ्ट बैक जुआन बेर्नाट, बैकअप गोलकीपर सर्जियो रिको और 19 साल के मिडफील्डर नाथन बितुमाजाला भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेसी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी के लिए पीएसजी के साथ अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। वे लीग-1 के 11 मैच में सिर्फ एक गोल कर सके हैं। वहीं, चैंपियंस लीग में पीएसजी के लिए उन्होंने पांच मैच में पांच गोल दागे हैं। उन्होंने 11 अगस्त को क्लब के साथ करार किया था। पीसएजी के लिए छह गोल करने के अलावा पांच गोल असिस्ट भी किया है।
मेसी के लिए पिछला साल मिला-जुला रहा था। उन्होंने अर्जेंटीना के लिए कोपा अमेरिका जीता। टूर्नामेंट के ठीक बाद उन्होंने पहली बार क्लब बदला। बार्सिलोना को छोड़कर वे पेरिस सेंट जर्मेन में शामिल हुए। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 2021 में 16 मैच में नौ गोल दागे थे। उन्होंने पांच गोल असिस्ट किए थे। बार्सिलोना के लिए मेसी ने 29 मैच में 28 गोल किए और आठ असिस्ट किए। मेसी को रिकॉर्ड सातवीं बार प्रतिष्ठित फुटबॉल अवॉर्ड बैलेन डीओर से सम्मानित किया गया।

Medical update 📍@Aspetar
— Paris Saint-Germain (@PSG_English) January 2, 2022

Tests carried out during the winter break and before the resumption of training revealed 4 positive cases for Covid-19 among the players and 1 positive case among the staff. The people concerned are subject to the Covid protocols.