फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Legends League T-10 will be held in 10 cities of Uttar Pradesh, Gambhir-Raina will join tennis ball tournament

T-10 League: यूपी के 10 शहरों में खेला जाएगा लीजेंड्स टेन-10 लीग, टूर्नामेंट से जुड़ेंगे गंभीर-रैना जैस दिग्गज

Sat, 27 Apr 2024 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Apr 2024 12:37 PM IST
सार

Legends League T10- प्रतिभागी टीमों से गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, इरफान पठान, सुरेश रैना, ब्रेट ली, मोहम्मद कैफ, रोबिन उथप्पा और शेन वॉटसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Legends League T-10 will be held in 10 cities of Uttar Pradesh, Gambhir-Raina will join tennis ball tournament
लीजेंड्स लीग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) टेन-10 लीग अपना महाअभियान शुरू करने के लिए तैयार है। टेनिस बॉल से खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में 80 टीमों और 1280 खिलाड़ियों की भागीदारी होने वाली है। उत्तर प्रदेश के दस स्थलों गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ और मेरठ में लीग के 300 मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में एक लीजेंड मेंटर होगा।
विज्ञापन

ये दिग्गज क्रिकेटर होंगे टूर्नामेंट का हिस्सा
प्रतिभागी टीमों से गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, इरफान पठान, सुरेश रैना, ब्रेट ली, मोहम्मद कैफ, रोबिन उथप्पा और शेन वॉटसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी जुड़ेंगे। इस पहल का उद्देश्य क्रिकेटरों को केंद्र सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत फिटनेस पर ध्यान देने, क्रिकेट के कौशल को निखारने और खेल भावना का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Legends League T-10 will be held in 10 cities of Uttar Pradesh, Gambhir-Raina will join tennis ball tournament
लीजेंड्स लीग - फोटो : IPL/BCCI
'समाज में योगदान देने पर विश्वास'
टेन-10 लीग के बारे में एलएलसी के सह-संस्थापक रमन रहेजा कहते हैं कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट समाज में योगदान देने में विश्वास रखता है। यह भारत सरकार की पहल फिट इंडिया का हिस्सा बन गया है। हम हर उम्र और हर तबके के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने चाहते हैं ताकि वे क्रिकेट के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। उन्हें क्रिकेट के गुरुओं के मार्गदर्शन में शामिल कर हम उन्हें कौशल और फिटनेस बढ़ाने का अवसर दे रहे हैं।
विज्ञापन

बेहतरीन क्वालिटी के साथ स्ट्रीम होंगे मैच
उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख स्पोर्ट्स ओटीटी पर बेहतरीन प्रोडक्शन क्वालिटी के साथ पूरा टूर्नामेंट स्ट्रीम किया जाएगा। नई प्रतिभाओं को पूरी दुनिया में पहुंच और पहचान मिलेगी। नई हाइपर लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में उम्र की सीमा नहीं रहेगी। किसी को भी प्रीमियम क्रिकेट खेलने का मौका मिल सकता है। टूर्नामेंट खेल प्रेमियों के लिए उनके पसंदीदा दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मिलने और जुड़ने का एक बड़ा अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed