{"_id":"5f7700faddc21013f5792023","slug":"legendary-pacer-courtney-walsh-named-west-indies-women-head-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महान तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने
Fri, 02 Oct 2020 03:59 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 02 Oct 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
कर्टनी वाल्श
- फोटो : social media
अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श को वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वाल्श कम से कम 2022 तक महिला टीम से जुड़े रहेंगे। इस दौरान वन-डे विश्व कप और टी-20 विश्व कप खेला जाना है। वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले वाल्श इससे पहले बांग्लादेश की पुरुष टीम के सहायक कोच रहे थे, उन्होंने कुछ समय के लिए वेस्टइंडीज की महिला टीम के साथ भी काम किया। वह इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप के दौरान भी कैरेबियाई महिला टीम के साथ थे।
विज्ञापन
वाल्श ने 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लिए हैं, उन्होंने वन-डे में 227 विकेट और 429 प्रथम श्रेणी मैचों में 1807 विकेट लिए हैं। यह 57 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) हॉल ऑफ फेम का सदस्य है. उन्होंने यहां जारी बयान में कहा, ‘यह आकर्षक चुनौती है और मैं वेस्टइंडीज में खेल के विकास में किसी न किसी तरह से मदद करना चाहता हूं। मैंने इस साल के शुरू में महिला टी-20 विश्व कप और पिछले साल भारत के खिलाफ श्रृंखला के दौरान टीम के साथ काम किया था, इसलिए क्या करना जरूरी है, इसकी मुझे अच्छी समझ है।'
विज्ञापन