{"_id":"67d7a84d8063bd02580bae9e","slug":"legendary-india-all-rounder-ravichandran-ashwin-revealed-that-he-wanted-to-retire-after-playing-his-100th-test-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"R Ashwin: 100वां टेस्ट खेलने के बाद ही संन्यास लेना चाहते थे रविचंद्रन अश्विन, धोनी को कर दिया था आमंत्रित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
R Ashwin: 100वां टेस्ट खेलने के बाद ही संन्यास लेना चाहते थे रविचंद्रन अश्विन, धोनी को कर दिया था आमंत्रित
Mon, 17 Mar 2025 10:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:13 AM IST
सार
अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गाबा टेस्ट के बाद अचानक ही संन्यास लेने का फैसला कर दिया था।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा करते हुए बताया है कि वह अपने 100वें टेस्ट के बाद ही संन्यास लेना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी को आमंत्रित भी कर दिया था। अश्विन का 100वां टेस्ट 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेला गया पांचवां टेस्ट था। उन्होंने उस मैच में नौ विकेट लिए और भारत को पारी और 64 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक लिया था संन्यास
अश्विन ने अब खुलासा किया कि वह 100वें टेस्ट से ही विदाई ले चाहते हैं और उनका मन था कि धोनी उस पल का हिस्सा बनें। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गाबा टेस्ट के बाद अचानक ही संन्यास लेने का फैसला कर दिया था। मैच के बाद जैसे ही कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए उनके साथ अश्विन भी मौजूद रहे और संन्यास लेने की घोषणा की थी। अश्विन के यूं अचानक संन्यास के फैसले ने सभी को चौंका दिया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सत्र से पहले स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई फ्रेंचाइजी की मुश्किलें, टीम संयोजन बना बड़ी चुनौती

सीएसके में वापसी पर खुशी जताई
अश्विन ने कहा, मैं धोनी को अपने 100वें टेस्ट के लिए बुलाया जिससे वह मुझे मेमेंटो दे सकें। मैं चाहता था कि वो मेरा आखिरी टेस्ट हो, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हालांकि, मैंने नहीं सोचा था कि वह मुझे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में वापस लाने का उपहार देंगे। यह उससे कहीं ज्यादा अच्छा है, इसलिए मैं ऐसा करने के लिए धोनी को धन्यवाद देता हूं। मुझे खुशी है कि मैं यहां हूं।

अश्विन बोले- हमेशा धोनी का आभारी रहूंगा
अश्विन ने साथ ही आईपीएल में सीएसके के साथ अपने पहले सत्र को याद किया और कहा कि वह मौके देने के लिए हमेशा धोनी के आभारी रहेंगे। अश्विन ने कहा, 2008 में मैं सीएसके के ड्रेसिंग रूम में मैथ्यू हेडन और धोनी सहित सभी दिग्गज खिलाड़ियों से मिला। उस समय मैं पूरे सत्र बैठा रहा। उस दौरान मैं कुछ भी नहीं था, मैं उस टीम में कहां खेलता जिसमें मुथैया मुरलीधरन थे? धोनी ने मुझे जो दिया उसके लिए मैं पूरे जीवन उनका आभारी रहूंगा। उन्होंने मुझे मौका दिया कि मैं नई गेंद से क्रिस गेल के खिलाफ गेंदबाजी करूं।
ये भी पढ़ें: IMLT20: फाइनल मैच के दौरान टीनो बेस्ट से भिड़े युवराज सिंह, लारा ने बचाव कर शांत कराया मामला; देखें वीडियो

आठ सीजन के बाद अश्विन की सीएसके फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। वह इस टीम के लिए आखिरी बार 2015 में खेले थे। पांच बार की चैंपियन टीम ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। अश्विन सीएसके में रवींद्र जडेजा के साथ नजर आएंगे। इन दोनों की जोड़ी भारतीय टेस्ट टीम में काफी हिट थी। अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज के रूप में समाप्त किया था। अब वह 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 में जलवा बिखेरते नजर आएंगे।