'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले सनोज राज ने एक करोड़ रुपए जीते हैं। वह सात करोड़ रुपए के जैकपॉट सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए, लेकिन एक करोड़ रुपए जीतकर सनोज खुश हैं।
KBC 2019: क्रिकेट के इस सवाल का दे दिया होता जवाब तो जीत गए होते सात करोड़ रुपये
सनोज ने जिस सवाल का जवाब देकर एक करोड़ की राशि अपने नाम की वो था, 'भारत के किस मुख्य न्यायाधीश के पिता भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं?' जिसका उन्होंने सही जवाब दिया। बता दें कि इस सवाल का सही जवाब जस्टिस रंजन गोगोई था।
वहीं, सनोज जैकपॉट सवाल का जवाब नहीं दे सकें वो था, 'ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की गेंद पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का अपना 100 शतक पूरा किया था?'
इस सवाल के चार ऑपशन्स थे, 1. बका जिलानी, 2. सी रंगचारी, 3 गोगुमल किशन चंद, 4. कंवर राय सिंह। इस सवाल का सही जवाब गोगुमल किशनचंद था। मगर सनोज इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। अगर सनोज इस सवाल का जवाब दे देते तो वह सात करोड़ रुपये जीत जाते।
#KBC11 : #Sawaal7CroreKa is on Cricketing Legend Don Bradman !!! #KBC | #KaunBanegaCrorepati11 | #AmitabhBachchan | #SanojRaj | @SonyTV | @SrBachchan pic.twitter.com/cr742sOQUI
— 🇮🇳Gurkanwal Singh🇮🇳 (@GuriOfficial) September 13, 2019
बता दें कि इस सवाल पर फैंस ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट दिग्गजों को तो टैग किया है, साथ ही ये भी कहा कि इस सवाल का जवाब तो शायद सचिन तेंदुलकर भी नहीं जानते होंगे। बता दें कि सनोज ने एक करोड़ की राशि अपने पिता को समर्पित किया है।