फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   laxman to lead hyderabad in ranji trophy

मैदान पर लौटेंगे लक्ष्मण, लगाएंगे वेरी वेरी स्पेशल शॉट्स

Sun, 21 Oct 2012 07:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 21 Oct 2012 07:02 PM IST
विज्ञापन
laxman to lead hyderabad in ranji trophy

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके वीवीएस लक्ष्मण के कलाई का जादू एक बार फिर मैदान पर दिखेगा। भारत के पूर्व बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी 2012-13 में हैदराबाद टीम की कप्तानी करेंगे। हैदराबाद को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच मोहाली मे दो नवंबर को खेलना है।

विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज लक्ष्मण ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के दौरान इच्छा जताई थी कि वह घरेलू मैचों में अपनी टीम हैदराबाद की ओर से कप्तानी करना चाहते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज लक्ष्मण को रणजी ट्रॉफी के लिए हैदराबाद की कप्तानी का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


गत सीजन हैदराबाद के कप्तान रहे द्वारक रवि तेजा को इस बार टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा प्रज्ञान ओझा को भी पंजाब के खिलाफ ओपनिंग मैच मे हैदराबाद की टीम मे शामिल किया गया है। ओझा फिलहाल मुंबई इंडियंस की ओर से चैंपियंस लीग में खेल रहे हैं। इसके अलावा टीम के मुख्य कोच की भूमिका मे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील जोशी और नोएल डेविड फील्डिंग कोच की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद टीमः
वीवीएस लक्ष्मण (कप्तान), द्वारका तेजा (उपकप्तान), अक्षत रेड्डी, हनुमा विहारी, अर्जुन यादव, सईद अहमद कदार, बावांका संदीप, इब्राहिम खलील, प्रज्ञान ओझा, आशीष रेड्डी, मोहम्मद खादर, अनवर अहमद, पगदाला नायडू, अभिनव कुमार और विशाल शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed