IND Inning
205/6 (18 ov)
Target: 248
Nitish Kumar Reddy 35(18)*
Axar Patel 3 (4)
IND need 43 runs in 12 remaining balls
{"_id":"5e4943ad8ebc3ee5c65b230f","slug":"laxman-sivaramakrishnans-email-for-selectors-role-goes-missing-from-bcci-inbox","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI के इनबॉक्स से डिलीट हुआ शिवरामाकृष्णन का मेल, चीफ सिलेक्टर पद के लिए किया था आवेदन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI के इनबॉक्स से डिलीट हुआ शिवरामाकृष्णन का मेल, चीफ सिलेक्टर पद के लिए किया था आवेदन
Sun, 16 Feb 2020 06:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 16 Feb 2020 06:59 PM IST
सार
- शिवरामाकृष्णन ने 22 जनवरी को भेजा था ई-मेल
- BCCI ने चयनकर्ता पद के दावेदारों के लिए अलग ई-मेल आईडी जारी की थी
- बीसीसीआई के ई-मेल आईडी पर सारे 21 आवेदन आए
- शिवरामाकृष्णन ने भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे खेले हैं
विज्ञापन
लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता के लिए बीसीसीआई के ई-मेल पर जो आवेदन भेजा था, वो बीसीसीआई के इनबॉक्स से डिलीट हो गया। इस मामले में आवेदनकर्ता शिवरामाकृष्णन का कहना है कि उन्होंने तय तारीख से दो दिन पहले ही यह ई-मेल भेज दिया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने तय तारीख से 48 घंटे पहले अपना सीवी बीसीसीआई को ई-मेल के जरिए भेजा था, जो इनबॉक्स से डिलीट हो गया। शिवरामाकृष्णन ने यह ई-मेल 22 जनवरी को दोपहर 4.16 बजे भेजा था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी।
विज्ञापन
बता दें कि बीसीसीआई ने चयनकर्ता पद के दावेदारों के लिए अलग से नया ई-मेल आईडी बनाया था। इसी पर सारे 21 आवेदन आए। इसका मतलब ये हुआ कि सारे आवेदन इसी मेल आईडी पर आए होंगे। मगर लक्ष्मण शिवरामाकृष्ण का ई-मेल बीसीसीाई के इनबॉक्स से कैसे गायब हो गया, यह बड़ा सवाल बन गया है।
विज्ञापन
हालांकि, इस मामले में बीसीसीआई की टेक्निकल टीम जांच कर रही है। गौरतलब है कि चयन समिति में दो खाली पदों के लिए बोर्ड ने 18 जनवरी को आवेदन मंगाए थे। लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन के अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर, चेतन शर्मा, नयन मोंगिया ने भी आवेदन किया है। शिवरामाकृष्णन ने भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे खेले हैं।