फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lalit Modi hits out on bcci after conditional revocation

RCA पर लगे बैन को हटाए जाने के बाद BCCI पर ललित मोदी ने निकाली भड़ास

Tue, 12 Dec 2017 01:19 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Lalit Modi hits out on bcci after conditional revocation
ललित मोदी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) से चार साल प्रतिबंधन हटाए जाने के बाद बीसीसीआई को फटकार लगाई है। बता दें कि बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग सोमवार को यह फैसला लिया कि अगर ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट संघ के कामकाज से दूर रहेंगे तो वो उस पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई की इस शर्त को आड़े हाथ लेते हुए ललित मोदी ने ट्विटर पर भड़ास निकालते हुए लिखा, 'वाह। गजब है... मैं 7 साल से भारत में नहीं हूं। लेकिन  (बीसीसीआई) आईपीएल के धूर्त अब भी मेरे नाम से डरते हैं। भारत में जो मेरी देन है उस पर जी रहे हैं मसखरे। इन जोकरों को शुभकामनाएं जिन्होंने अपनी जिदंगी में एक दिन भी काम नहीं किया और दूसरों पर ही निर्भर रहे।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः जल्द भिड़ सकती है टीम इंडिया और पाकिस्तान, BCCI ने दिए संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने ललित मोदी को 24 अप्रैल 2010 को आईपीएल के कमिश्नर पद से हटा दिया था। ललित मोदी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद बीसीसीआई ने आरसीए पर बैन लगा दिया था क्योंकि मोदी आरसीए के अध्यक्ष थे। 

आरसीए से बीसीसीआई के बैन हटाए जाने पर मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि आरसीए पर लगे बैन को हटाए जाने से मैं बेहद खुश हूं। आरसीए के आगे बढ़ने के लिए मैं कामना करता हूं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed