फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KXIP vs RR IPL 2020: Match preview and prediction of kings xi punjab vs rajasthan royals

IPL 2020: जीत के रथ पर सवार KXIP, ‘करो या मरो' के मुकाबले में राजस्थान से होगी भिड़ंत

Thu, 29 Oct 2020 06:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 29 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
KXIP vs RR IPL 2020: Match preview and prediction of kings xi punjab vs rajasthan royals
किंग्स इलेवन पंजाब vs राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल के 13वें सीजन का 50वां मुकाबला शुक्रवार को किंग्स इलेव पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन


आत्मविश्वास से ओतप्रोत किंग्स इलेवन पंजाब शुक्रवार को जीत के इस अभियान को कायम रखते हुए प्लेऑफ की ओर अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अस्तित्व बनाए रखने का मुकाबला होगा।
विज्ञापन



जीत के रथ पर सवार पंजाब
टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार हार का सामना कर रही केएल राहुल की टीम के प्रदर्शन में चमत्कारिक बदलाव आया है। उसने लगातार पांच जीत दर्ज करके शीर्ष चार में जगह बना ली है। फिलहाल वह 12 मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि रॉयल्स 12 मैचों में दस अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला

प्लेऑफ की दौड़ अभी ‘अगर मगर’ के फेर में है। मुंबई इंडियंस को छोड़कर बाकी छह टीमों के लिए मैदान खुला है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दौड़ से बाहर हो चुकी है। रॉयल्स अगर शुक्रवार को हारते हैं तो वह भी दौड़ से बाहर हो जाएंगे जबकि हारने पर पंजाब की राह भी मुश्किल हो जाएगी। पंजाब को टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बना चुके राहुल से उसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। क्रिस गेल के आने से टीम का आत्मविश्वास कई गुना बढा है।

मयंक अग्रवाल टीम में लौटते हैं या नहीं, यह देखना होगा
घुटने की चोट के कारण दो मैचों से बाहर रहे मयंक अग्रवाल टीम में लौटते हैं या नहीं, यह देखना होगा। मनदीप सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पारी की शुरूआत करके नाबाद 66 रन बनाए थे जिससे टीम को एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है। पिछले कुछ मैचों में मोहम्मद शमी की अगुवाई में पंजाब की गेंदबाजी शानदार रही है।

रॉयल्स के हौसले भी बुलंद

दूसरी ओर शीर्ष पर काबिज मुंबई को हराने के बाद रॉयल्स के हौसले भी बुलंद है। बेन स्टोक्स फार्म में लौट आए हैं, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने भी खोई लय हासिल कर ली है हालांकि कप्तान स्टीव स्मिथ का खराब फार्म रॉयल्स को अखर रहा होगा। जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में राजस्थान की गेंदबाजी औसत रही है। आर्चर ने 12 मैचों में 6.71 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों से सहयोग नहीं मिला है ।

टीमें इस प्रकार हैं:

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौथम, हार्डस विलजेन, सिमरन सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कण्डेय, महिपाल लोमरोर, ओशेन थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल , अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी और जोफ्रा आर्चर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed