फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kusal perera hit hundred, Sri Lanka won by 91 runs to beat bangladesh in 1st odi

कुसल परेरा के शतक से श्रीलंका की शानदार जीत, बांग्लादेश को पहले वन-डे में 91 रन से रौंदा

Fri, 26 Jul 2019 11:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 26 Jul 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
kusal perera hit hundred, Sri Lanka won by 91 runs to beat bangladesh in 1st odi
कुसल परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

कुसल परेरा (111) की शतकीय पारी और लसिथ मलिंगा (तीन विकेट) व नुवान प्रदीप (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पहले वन-डे में बांग्लादेश को 91 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शानदार पारी खेलने के लिए परेरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 223 रन पर ही सिमट गई। बांग्लादेश की तरफ से सबसे अधिक मुश्फिकुर रहीम (67) और सब्बीर रहमान ने 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 
विज्ञापन


इसके पहले मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रन के स्कोर पर  अविष्का फर्नांडो (07) के रूप में श्रीलंका पहला विकेट गिरा। शैफुल इस्लाम ने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो (07) को सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने पारी को संभाला। दोनों दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़कर कुल स्कोर को 107 रन तक ले गए। दिमुथ को मेहदी हसन मिराज ने मुस्ताफिजुर रहमान के हाथों कैच कराया। उन्होंने 37 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके शामिल थे।

परेरा के रूप में श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा जिन्हें सरकार ने मुस्ताफिजुर के हाथों कैच कराया। कुसल मेंडिस ने 49 गेंदों पर 43 जबकि लाहिरू थिरिमाने 30 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। थिसारा परेरा ने दो रन का योगदान दिया।

एंजेलो मैथ्यूज 52 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यूज को मुस्ताफिजुर ने सब्बीर रहमान के हाथों कैच कराया। धनंजय डी सिल्वा को सब्बीर ने 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अंतिम वनडे खेल रहे लसिथ मलिंगा छह रन पर नाबाद लौटे जबकि नुवान प्रदीप खाता खोले बगैर नॉटआउट रहे। बांग्लादेश की ओर से शैफुल ने तीन जबकि मुस्ताफिजुर ने दो विकेट लिए। मेहदी, रुबेल हुसैन और सरकार ने एक-एक विकेट लिया।

वहीं, श्रीलंक के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 39 रन के स्कोर पर टीम अपना चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम और सब्बीर रहमान ने पारी को संभाला लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी हुई। बांग्लादेश के आठ खिलाड़ियों ने तो 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed