फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kusal perera help Sri Lanka for a greatest Test wins against South Africa

परेरा के दम से ढेर हुआ द. अफ्रीका, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को एक विकेट से दिलाई जीत

Sun, 17 Feb 2019 08:18 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 17 Feb 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
kusal perera help Sri Lanka for a greatest Test wins against South Africa
kusal perera

कुशल परेरा की नाबाद शतकीय पारी और 10वें विकेट के लिए विश्वा फर्नांडो के साथ 78 रन की अटूट साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने दो टेस्ट की सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका पर एक विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


विकेट के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में यह 13वीं बार हुआ है जब कोई टीम महज एक विकेट से जीती हो। श्रीलंका ने ऐसा कारनामा दूसरी बार किया है और खास बात यह है इससे पहले टीम ने दक्षिण अफ्रीका (कोलंबो 2006) को ही हराया था। 
विज्ञापन


परेरा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 153 रन की पारी खेली जिससे श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले 14 मैचों में सिर्फ दूसरी बार जीत दर्ज कर सकी। उन्होंने अपनी दूसरी शतकीय पारी के दौरान 12 चौके और पांच छक्के लगाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 83 रन से की लेकिन 110 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गयी। परेरा को इसके बाद धनंजय डिसिल्वा (48) का साथ मिला और दोनों ने छठे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को स्पिनर केशव महाराज (71 रन पर तीन विकेट) ने तोड़ा। महाराज ने इसके अगले ही गेद पर सुरंगा लकमल को पवेलियन भेजा लेकिन वह हैट्रिक नहीं बना सके। 

टीम ने 226 रन पर नौवां विकेट गंवा दिया था लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाज परेरा ने फर्नांडो के साथ शानदार बल्लेबाजी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दोनों के बीच 96 गेंद की अटूट साझेदारी में फर्नांडो ने सिर्फ 27 गेंद का सामना किया और नाबाद छह रन बनाये जिसमें से चार रन ओवर थ्रो में बने। श्रीलंका को स्कोर जब 263 रन था तब दक्षिण अफ्रीकी टीम ने नयी गेंद ली लेकिन कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने परेरा के बड़े शाट को रोकने के लिए ज्यादातर क्षेत्ररक्षकों को सीमारेखा के पास खडा किया था।


मैन ऑफ द मैच परेरा पर हालांकि इसका कोई खास असर नहीं हुआ और वह डेल स्टेन (71 रन पर दो विकेट) तथा कसिगो रबाडा (97 रन पर एक विकेट) की गेंदों पर छक्के लगाने में सफल रहे। उन्होंने रबाडा की गेंद पर थर्डमैन की ओर चौका लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। सीरीज का दूसरा टेस्ट 21 फरवरी से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed