{"_id":"5985ce794f1c1b9a718b456a","slug":"kusal-mendis-becomes-the-youngest-sri-lankan-batsman-to-score-a-century-while-following-on-in-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलंबो टेस्ट: शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक्स में कुशल मेंडिस ने दर्ज कराया नाम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलंबो टेस्ट: शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक्स में कुशल मेंडिस ने दर्ज कराया नाम
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
कुशल मेंडिस
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में 110 रन की शतकीय पारी खेलने वाले कुशल मेंडिस ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। वह श्रीलंका की ओर से फॉलो ऑन के दौरान शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी उम्र 22 साल और 184 दिन है। इससे पहले ये रिकॉर्ड संजीव रणातुंगा के नाम दर्ज था। संजीव रणातुंगा ने 25 साल 178 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।
इसके अलावा मेंडिस फॉलो ऑन खेलते हुए श्रीलंका की ओर से शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। संजीव रणातुंगा ने साल 1994 में जिंबाब्वे के खिलाफ और अंसांका गुरुसिंघे ने 1995 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए शतक जड़ा था।
मेंडिस ने अपनी पारी के दौरान करुणारत्न के साथ दुसरे विकेट के लिए 191 रन की साझेदारी कर श्रीलंकाई टीम की वापसी कराई। हालांकि वो फॉलोऑन के दौरान भारत के खिलाफ सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। यह रिकॉर्ड जिंबाब्वे के एलेस्टर कैंपबेल और एंडी फ्लावर ने साल 2000 में नागपुर में 209 रन की साझेदारी हुई थी।