फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kumble steps down as India coach, says 'doesn't want to continue'

कोच पद से इस्तीफे पर बोले कुंबले- कोहली को मुझसे थी परेशानी

Wed, 21 Jun 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 21 Jun 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Kumble steps down as India coach, says 'doesn't want to continue'
कप्तान विराट कोहली के साथ कथित मनमुटाव की खबरों के बीच टीम इं‌डिया के कोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा के बाद कुंबले ने ट्वीट कर बताया कि 'मुझे बोर्ड की तरफ से सुलह के लिए बोला गया लेकिन साथ ही मुझे यह भी बताया गया कि कप्तान को मेरी कार्यशाली से परेशानी है। जिसके बाद मुझे महसूस हुआ कि अब सुलह की गुंजाइश नहीं बची है। और मैंने इस्तीफा देना सही समझा।'
विज्ञापन


बता दें कि उनके बिना ही भारतीय टीम विंडीज दौरे के लिए रवाना हुई थी। कुंबले के टीम के साथ न जाने पर अधिकृत तौर पर बताया गया कि आईसीसी बैठक की प्रतिबद्धताओं के चलते कुंबले लंदन में रुक गए। पर कुंबले ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है।
विज्ञापन


एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अनिल कुंबले ने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है कि वो अब टीम इंडिया के कोच के पोस्ट पर नहीं रह सकते।

कुंबले के वेस्टइंडीज दौरे पर न जाने की खबरों के कुछ समय बाद ही उनके इस्तीफे की खबर आ गई। बता दें कि चै‌म्‍पियन ट्रॉफी से पहले उनके इस्तीफे और कप्तान कोहली के साथ मतभेद की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने अनिल कुंबले से मतभेद की खबरों का खंडन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि  वेस्टइंडीज में पांच मैचों की वनडे सीरीज 23 जून को शुरू होगी जबकि सोमवार को शुरू हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक 23 जून तक चलेगी। कुंबले की अगुवाई वाली क्रिकेट समिति की बैठक 22 जून को प्रस्तावित है। टीम सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि कुंबले आईसीसी बैठक के लिए लंदन में ही रुक गए हैं लेकिन आईसीसी बैठक के बाद उनके टीम से जुड़ने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इससे पहले यह भी चर्चा जोरों पर थी कि कप्तान विराट कोहली की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के साथ बैठक हुई है जिसमें कोहली ने कोच के साथ अपने रिश्तों को लेकर कुछ नाखुशी जताई है। 

उल्लेखनीय है कि चैंपियंस ट्रॉफी के साथ बतौर चीफ कोच कुंबले का एक साल का अनुबंध पूरा हो चुका था। बीसीसीआई ने 25 मई को चीफ कोच के लिए विज्ञापन निकाला था जिसके लिए पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी आवेदन किया है। कुंबले के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे सीएसी के तीनों सदस्य पहले ही कथित रूप से कोच को लेकर अपनी राय दे चुके हैं। कोच चयन को लेकर अंतिम फैसला प्रशासकों की समिति लेगी।  


हाल ही में सम्पन्न हुई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान कोहली और कोच कुंबले के बीच बमुश्किल ही संवाद हुआ। कोच कुंबले ज्यादातर समय गेंदबाजों को अभ्यास कराते ही नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed