फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ पंत की चारों तरफ हो रही किरकिरी, गिलक्रिस्ट के बाद अब इस दिग्गज ने सुनाई खरी-खरी    

Sat, 09 Nov 2019 08:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Nov 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kumar Sangakara advises Rishabh Pant to keep things simple 
ऋषभ पंत - फोटो : social media

श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा ने ऋषभ पंत को लगातार असफलताओं के बाद खोए आत्मविश्वास को हासिल करने के लिए बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों विभाग में सहज बने रहने की सलाह दी।


 

Kumar Sangakara advises Rishabh Pant to keep things simple 
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

आलोचनाओं का सामना कर रहे पंत ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में शतक जड़कर अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की, लेकिन पिछले कछ समय से वह भारतीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए जूझ रहे हैं।

Kumar Sangakara advises Rishabh Pant to keep things simple 
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि उनके साथ ऐसा बल्लेबाजी के अलावा स्टंप के पीछे उनका खराब प्रदर्शन के कारण हो रहा है। 42 वर्ष के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा ने कहा, 'उनके (पंत) लिए चीजें सहज बनाए रखना अहम है और उन्हें अपनी कमजोरियों को समझना होगा। एक बार वह इन चीजों पर काम करने में सफल रहेंगे तो उन्हें रणनीतियों और योजना की जरूरत होगी, क्योंकि इस समय उन्हें दबाव में आने की नहीं, बल्कि चीजें सरल रखने की जरूरत हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Sangakara advises Rishabh Pant to keep things simple 
ऋषभ पंत - फोटो : social media

उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा, 'साथ यह भी अहम है कि कोई उनसे उनकी बललेबाजी के बारे में बात करे और उन पर से दबाव कम करे। उन्हें अपने खेल में स्वच्छंद होकर खेलने दें।' संगकारा को लगता है कि पंत को 'स्टंप के पीछे बिलकुल सटीक और सतर्क' रहना होगा, क्योंकि यह युवा खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ चल रही मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी जूझ रहा है।

विज्ञापन
Kumar Sangakara advises Rishabh Pant to keep things simple 
गिलक्रिस्ट , पंत - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, 'विकेटकीपर के तौर पर, आपको स्टंप के पीछे सटीक और सतर्क रहना होगा, जिससे उसे आत्मविश्वास मिलेगा और वह अपने कप्तान की रिव्यू के फैसले लेने में मदद करने बेहतर स्थिति में होगा।' बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भी पंत को धोनी से तुलना किए जाने को लेकर खरी-खरी सुनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed