टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भले ही युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ी में गेंदबाजी करते हों लेकिन उनको लगता है कि अब भी उन्हें इस सीनियर जोड़ीदार से यह सीखने की जरूरत है कि एक विशेष बल्लेबाज के लिए किस तरह की योजना बनाई जाय।
कुलदीप का आईपीएल में प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती मैच में उन्होंने लय में वापसी की जिसमें उन्होंने जेपी डुमिनी का विकेट झटका और चहल के साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी की।
3 of 5
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल
- फोटो : पीटीआई
जब उनसे पूछा गया कि चहल से उन्होंने क्या सीखा है तो कुलदीप ने दक्षिण अफ्रीका पर विश्व कप के शुरूआती मैच में भारत की जीत के बाद पत्रकारों से कहा, 'वह मुझसे ज्यादा अनुभवी है। उसे अच्छी तरह पता चल जाता है कि एक बल्लेबाज को किस तरह से गेंदबाजी की जाए और मुझे उससे यह सीखने की जरूरत है।'
4 of 5
yuzvendra chahal kuldeep yadav
- फोटो : social Media
बाएं हाथ के इस कलाई के स्पिनर ने कहा, 'गेंद मेरे हाथ से जिस तरह से निकल रही है, उससे मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं और चहल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी करने में कामयाब रहे। हमने मध्य के ओवरों में रन गति पर लगाम लगाई और विकेट भी चटकाए।'
कुलदीप ने केकेआर के लिए खेलते हुए 2019 आईपीएल में नौ मैचों में केवल चार विकेट हासिल किए लेकिन उन्होंने बचपन के कोच कपिल देव पांडे के साथ अभ्यास किया। इस चाइनामैन गेंदबाज ने कहा, 'टी20, वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच से बिलकुल अलग है और आईपीएल खत्म होने के बाद मैं अपने कोच के साथ गया और 10 दिन तक अभ्यास किया और सारी समस्यायें दूर कीं। मुझे अपनी बेसिक्स पर आने की जरूरत थी।'