{"_id":"605b2ad38ebc3ec86f6c15ab","slug":"krunal-pandya-disclose-dad-travel-bag-in-the-dressing-room-as-he-tried-to-keep-him-close-on-his-odi-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रुणाल ने खोले पिता से जुड़े कई राज: 'उनका बैग ड्रेसिंग रूम में रखा ताकि वो करीब महसूस हो'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रुणाल ने खोले पिता से जुड़े कई राज: 'उनका बैग ड्रेसिंग रूम में रखा ताकि वो करीब महसूस हो'
Thu, 25 Mar 2021 08:47 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Mar 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद क्रुणाल पांड्या ने पिता से जुड़े कुछ राज खोले हैं। पुणे में खेला गया पहला वनडे क्रुणाल पांड्या का डेब्यू मैच था। मैच के दौरान क्रुणाल पांड्या ने ड्रेसिंग रूप में अपने पिता के ट्रेवल बैग को रखा था। क्रुणाल का मानना था कि अपने वनडे डेब्यू पर वह पिता के बैग के जरिए उनकी उपस्थित का एहसास करें। अपने डेब्यू मैच में ही क्रुणाल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन
24 मार्च (बुधवार) को क्रुणाल पांड्या ने अपने 30वें जन्मदिन पर छोटे भाई हार्दिक पांड्या के साथ पिता के साथ जुड़ी यादें ताजा कीं। हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के पिता हिमाशु पांड्या का जनवरी 2021 में हृदयघात के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के बाद क्रुणाल और हार्दिक पांड्या ने कहा, मैच के दौरान मेरे पिता ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे। क्रणाल के मुताबिक 16 जनवरी को मेरे पिता की मृत्यु हुई थी। मैं उस दिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहा था। क्रुणाल के मुताबिक मेरे पिता को रात में कपड़े तैयार करने की आदत थी।
विज्ञापन
क्रणाल ने आगे कहा, मैंने अपने डेब्यू मैच से पहले अपने का बैग बड़ौदा लेकर आया। मैं जानता हूं कि वह मेरे साथ नहीं हैं, लेकिन ये मानते हुए कि उन्होंने जो कपड़े उस मैच में पहने थे उनके वे कपड़े मैंने अपने साथ ड्रेसिंग रूम में रखे थे। क्रुणाल ने कहा कि मेरे पिता कहीं भी हों लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है।
पुणे में खेला गया पहले वनडे मैच क्रुणाल पांड्या के लिया काफी यादगार रहा। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान क्रुणाल पांड्या ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इतना ही नहीं क्रुणाल ने बाद में बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड का 1 विकेट भी चटकाया था।
भारत ने पुणे में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा मैच 26 मार्च को पुणे में ही खेला जाएगा।