फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   krishnappa gowtham waiting to get a chance for play team india

कृष्णप्पा गौतम देवधर ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से खुश, अब टीम इंडिया में सिलेक्शन पर निगाहें

Wed, 24 Oct 2018 10:01 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
krishnappa gowtham waiting to get a chance for play team india
गौथम कृष्णपा

कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने कम स्कोर वाले मैच में गेंद से कमाल कर तीन विकेट चटका भारत बी को भारत सी के खिलाफ बुधवार को यहां 30 रन से जीत दिला वन-डे देवधर ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया। गौतम ने मैच के 'अमर उजाला' से कहा, 'मैं अपनी ताकत के मुताबिक प्रदर्शन करने में यकीन रखता हूं। मुझे यदि भविष्य में भारत के लिए खेलने का मौका मिला तो अच्छा प्रदर्शन कर मैं उसे भुनाने की पुरजोर कोशिश करूंगा।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा 'मैं मैच में बहुत योजना बना कर खेलने में यकीन नहीं करता। मेरी कोशिश मैच की जरूरत के मुताबिक खुद को ढाल कर प्रदर्शन की होती है। मैं मैदान पर किसी के सामने कुछ साबित करने की कोशिश नहीं करता। मेरी कोशिश बस मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोडने की रहती है।'
विज्ञापन


गौतम ने कहा, 'जब अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी के लिए उतरा तो हमारे बहुत विकेट बाकी नहीं थे। ऐसे में मैंने तेजी से रन बनाने के लिए गेंद पर छक्के उड़ाने की कोशिश की। मैं जैसी स्थिति हो उसी के मुताबिक  गेंद और बल्ले से टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने की की कोशिश करता हूं। मुझे टीम में जो जिम्मेदारी मिले, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहते हैं, 'बतौर क्रिकेटर टीम में चयन आपके हाथ में नहीं होता। आप मैच में चुने जाने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते है । मेरी कोशिश इसीलिए बस अच्छा प्रदर्शन करने की ही रहती है। बतौर पेशेवर क्रिकेट आपको हालात के मुताबिक खुद को ढाल कर खेलना आना चाहिए। मेरा दर्शन एकदम साफ जब भी, जहां भी मौका मिले उसे पूरी तरह भुनाया जाए। मैंने खुद को हमेशा गेंदबाज पहले माना है। मैं खुद को ऐसा गेंदबाज मानता हूं जो जरूरत के मुताबिक उपयोगी बल्लेबाजी भी कर लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed