वेस्टइंडीज को मिला नया टेस्ट कप्तान: जेसन होल्डर की जगह अब क्रैग ब्रैथवेट को कमान
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब जेसन होल्डर की जगह क्रैग ब्रैथवेट नए टेस्ट कप्तान होंगे। होल्डर ने साढ़े पांच साल तक कैरेबियाई टेस्ट टीम की कमान संभाली। 2015 से इस 29 वर्षीय नंबर एक ऑलराउंडर ने 37 टेस्ट में कप्तानी की लेकिन बीते माह में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश का दौरा नहीं किया था।
BREAKING NEWS: Cricket West Indies (CWI) has announced that Kraigg Brathwaite will replace Jason Holder as the West Indies Test Captain. #MenInMaroon #WIvSL
विज्ञापन
Read More⬇https://t.co/72ktG3mNF7 pic.twitter.com/dmfGsXctre — Windies Cricket (@windiescricket) March 12, 2021
कोरोना काल में कई सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में क्रैग ब्रैथवेट को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया, जहां उन्होंने खुद को साबित करते हुए 2-0 से बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताई। वेस्टइंडीज को इसी माह श्रीलंका में भी दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। हालांकि जेसन होल्डर अब भी टीम में बतौर सीनियर खिलाड़ी अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
28 वर्षीय सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट को कप्तान बनाकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता रोजर हार्पर काफी उत्साहित हैं। एक बयान में उन्होंने कहा, 'टेस्ट टीम की अगुवाई करने के लिए वह परफेक्ट शख्स हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उन्होंने साथी खिलाडि़यों का मार्गदर्शन किया। टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।'
ब्रैथवेट ने कहा, 'वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की कप्तानी दिया जाना बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे बेहद गर्व और खुशी महसूस हो रही है कि बोर्ड और चयनकर्ताओं ने मुझे टीम का नेतृत्व करने का अवसर दिया। हाल ही में बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज जीत मिली थी, जो एक शानदार उपलब्धि और मैं श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज का इंतजार कर रहा हूं।’