{"_id":"5d9371b08ebc3e0152559e05","slug":"kraigg-brathwaite-bowling-action-cleared-by-the-icc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेथवेट का एक्शन वैध पाने के बाद आईसीसी ने दी गेंदबाजी को मंजूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रेथवेट का एक्शन वैध पाने के बाद आईसीसी ने दी गेंदबाजी को मंजूरी
Tue, 01 Oct 2019 09:03 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
क्रेग ब्रेथवेट
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी ने क्रेग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन को जांच में वैध पाने के बाद वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की स्वीकृति दे दी है। ऑफ स्पिनर ब्रेथवेट की भारत के खिलाफ दो सितंबर को किंगस्टन में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
ब्रिटेन के लोगबोरो में इसके बाद 14 सितंबर को ब्रेथवेट का गेंदबाजी आकलन परीक्षण हुआ जिसमें पाया गया कि उनकी सभी गेंद आईसीसी के अवैध गेंदबाजी नियमों के तहत स्वीकृति 15 डिग्री के दायरे में आती हैं।
विज्ञापन