वर्ल्ड कप में पाक के अलावा दो और टीम दहशतगर्दो के निशाने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च माह में वर्ल्ड कप टी-20 शुरू हो जाएगा। भारत में होने वाले इस महा टूर्नामेंट में जब गिनती के दिन रह गए हैं, एेसे में एक रिपोर्ट ने आयोजकों की नींद उड़ा दी है। खबर है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के अलावा दो और टीमें दहशतगर्दो के निशाने पर हैं। तीनों टीम पर हमला हो सकता है।
मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने रेड अलर्ट जारी किया है कि पाकिस्तान के अलावा दो और टीमें के क्लालिफाइंग मैच होने है। यदि वे टीमें इसे पार कर लेती हैं तो कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले इनके मैच में वे निशाने पर आ सकती हैं। पुलिस के अनुसार इन टीमों के क्वालिफाइंग मुकाबले हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने हैं।
पाक के अलावा ये हैं वे और दो टीमें
पुलिस की ओर कोलकाता क्रिकेट एसोसिएशन को यह जानकारी दी गई है कि टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी दहशतगर्दो के निशाने पर हैं। इन तीनों टीमों के क्रिकेटरों पर कोलकाता में बड़ा हमला हो सकता है।
कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से यह तय किया है मैच के दौरान इन तीनों टीमों के क्रिकेटर और पूरा स्टॉफ एक ही होटल में ठहरेगा ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
गौरतलब है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने बांग्लादेश में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को नहीं भेजा था। कारण आंतकी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा बताई गई थी।