फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kolkata knight riders beat delhi daredevils in ipl six opener match

जीत से केकेआर ने शुरू किया आईपीएल-6 का सफर

Thu, 04 Apr 2013 12:33 AM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Apr 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
kolkata knight riders beat delhi daredevils in ipl six opener match

सुनील नरेन (4 विकेट) के बाद गौतम गंभीर (42) की शानदार पारी के दम पर आईपीएल-6 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हरा दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के दिए 129 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने 18.4 ओवर में महज 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चार विकेट लेने वाले सुनील नरेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष नेहरा ने मनविंदर बिसला (4) को उन्मुक्त चंद के हाथों कैच कराकर केकेआर को शुरुआती झटका दिया। लेकिन इसके बाद गौतम गंभीर और जैक कॉलिस की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर टीम की राह आसान कर दी।

कॉलिस 23 रन बनाकर आउट हुए। गंभीर ने मनोज तिवारी (23) के साथ मिलकर 41 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि गंभीर अर्द्घशतक जमाने से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 42 रन बनाए। इसके बाद यूसुफ पठान (18 नाबाद) और इयोन मोर्गन (14 नाबाद) ने टीम को आठ गेंद पहले ही जीत दिला दी।


दिल्ली की ओर से शाहबाज नदीम ने सर्वाधिक 2 जबकि आशीष नेहरा और जेहान बोथा को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली ने बनाए 128 रन
mahela jayawardeneमाहेला जयवर्द्घने (66) के अर्द्घशतक की बदौलत दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर 128 रन बनाए। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी डेयरडेविल्स की शुरुआत काफी खराब रही। मैच की पहली ही गेंद पर ब्रेट ली ने उन्मुक्त चंद को बोल्ड कर दिया।

माहेला जयवर्द्घने और डेविड वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी कर टीम संभालने की कोशिश की।

सुनील नरेन ने डेविड वॉर्नर (21) को जैक कॉलिस के हाथों कैच कराकर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। इसके बाद दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। मनप्रीत जुनेजा 8, नमन ओझा 9 जोहान बोथा 7, इरफान पठान 4 और आंद्रे रसेल 4 रन बनाकर आउट हुए।

दूसरे छोर से माहेला जयवर्द्घने ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्द्घशतक जमाया। उन्होंने 52 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का की मदद से 66 रन बनाए।

कोलकाता की ओर से स्पिनर सुनील नरेन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। ब्रेट ली और रजत भाटिया को 2-2 विकेट मिला। बालाजी को एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed