{"_id":"32d65dc4-9c68-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kolkata-knight-riders-wins-toss-delhi-daredevils-bat-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत से केकेआर ने शुरू किया आईपीएल-6 का सफर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत से केकेआर ने शुरू किया आईपीएल-6 का सफर
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Apr 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील नरेन (4 विकेट) के बाद गौतम गंभीर (42) की शानदार पारी के दम पर आईपीएल-6 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हरा दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के दिए 129 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने 18.4 ओवर में महज 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चार विकेट लेने वाले सुनील नरेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
आशीष नेहरा ने मनविंदर बिसला (4) को उन्मुक्त चंद के हाथों कैच कराकर केकेआर को शुरुआती झटका दिया। लेकिन इसके बाद गौतम गंभीर और जैक कॉलिस की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर टीम की राह आसान कर दी।
कॉलिस 23 रन बनाकर आउट हुए। गंभीर ने मनोज तिवारी (23) के साथ मिलकर 41 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि गंभीर अर्द्घशतक जमाने से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 42 रन बनाए। इसके बाद यूसुफ पठान (18 नाबाद) और इयोन मोर्गन (14 नाबाद) ने टीम को आठ गेंद पहले ही जीत दिला दी।
दिल्ली की ओर से शाहबाज नदीम ने सर्वाधिक 2 जबकि आशीष नेहरा और जेहान बोथा को एक-एक विकेट मिला।
दिल्ली ने बनाए 128 रन
माहेला जयवर्द्घने (66) के अर्द्घशतक की बदौलत दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर 128 रन बनाए। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी डेयरडेविल्स की शुरुआत काफी खराब रही। मैच की पहली ही गेंद पर ब्रेट ली ने उन्मुक्त चंद को बोल्ड कर दिया।
माहेला जयवर्द्घने और डेविड वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी कर टीम संभालने की कोशिश की।
सुनील नरेन ने डेविड वॉर्नर (21) को जैक कॉलिस के हाथों कैच कराकर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। इसके बाद दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। मनप्रीत जुनेजा 8, नमन ओझा 9 जोहान बोथा 7, इरफान पठान 4 और आंद्रे रसेल 4 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरे छोर से माहेला जयवर्द्घने ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्द्घशतक जमाया। उन्होंने 52 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का की मदद से 66 रन बनाए।
कोलकाता की ओर से स्पिनर सुनील नरेन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। ब्रेट ली और रजत भाटिया को 2-2 विकेट मिला। बालाजी को एक सफलता मिली।