फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings ipl 2018 match 33 at kolkata

IPL 2018: 'शुभ' ने जीत लिया 'मन', KKR ने रोका CSK का विजयी रथ

Fri, 04 May 2018 02:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings ipl 2018 match 33 at kolkata
शुभमन गिल

कोलकाता नाइटराइडर्स ने शुभमन गिल (57*) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत गुरुवार को आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स का विजय रथ रोक दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया। सीएसके ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 4 विकेट खोकर 14 गेंद शेष रहते ही 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिनेश कार्तिक 45 रन बनाकर नाबाद डगआउट लौटे।

विज्ञापन


सुनील नरेन को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 20 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में नरेन ने कोलकाता को जोरडार शुरुआत दिलाते हुए 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


विजय रथ पर सवार महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सपुरकिंग्स कोलकाता से मात खाकर अंक तालिका में पहले स्थान से हटकर 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई द्वारा मिले 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस लिन और सुनील नरेन की जोड़ी ने कोलकाता को तेज शुरुआत दिलाई ही थी कि लुंगी एन्गिडी ने क्रिस लिन के रूप में केकेआर को तगड़ा झटका दिया। वह 2 छक्के की मदद से केवल12 रन बनाए। यहां से उथप्पा और नरेन ने पारी को संभाला ही था कि केएमआसिफ ने उथप्पा (6) को ड्वेन ड्रावो के हाथों कैच कराकर चलता किया। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 28 रन की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में रविन्द्र जडेजा ने सुनिल नरेन को अपना शिकार बनाया। उन्होंने नरेन को ब्रावो के हाथों कैच कराकर चलता किया। इस दौरान नरेन ने 4 चौेके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की शानदार पारी खेली।

हरभजन सिंह ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर केकेआर के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (16) को क्लीन बोल्ड किया। चौथे विकेट के लिए गिल और रिकू के बीच 33 रन की साझेदारी हुई। यहां से शुभमन गिल और कप्तान दिनेश कार्तिक की जोड़ी ने केकेआर की पारी को संभाला। शुभमन गिल ने आईपीएल के करियर में अपना पहला अर्धशतक जमाया। शुभमन गिल और कार्तिक ने दोनों मिलकर पारी को जीत की ओर ले गया और 14 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल ने कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर मैच विनिंग पारी खेली। गिल ने 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए, जबकि दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच नबाद 83 रनों की साझेदारी हुई। चेन्नई की तरफ से एन्गिडी, जडेजा, हरभजन और केएम आसिफ ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

वॉटसन-डु प्लेसिस की जोड़ी ने दिलाई जोरदार शुरुआत

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings ipl 2018 match 33 at kolkata
शेन वॉटसन

चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने चेन्नई को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर पियूष चावला ने फाफ को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से तेज 15 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रन की साझेदारी हुई। 

यहां से वॉटसन और रौना की जोड़ी ने पारी को संभाला और चेन्नई को स्कोर को 91 रन तक ले ही गया था कि सुनिल नरेन ने वॉटसन को शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 25 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए रैना और वॉटसन के बीच 43 रन की साझेदारी हुई।

वहीं, 12वें ओवर की चौथा गेंद में कुलदीप यादव ने सुरेश रैना (31) को जॉनसन के हाथों कैच आउट कराया। 14.4 ओवर में सुनिल नरेन ने चेन्नई को चौथा झटका दिया। नरेन ने अंबाती रायडू को होल्ड किया। वह 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर रविन्द्र जडेजा (13) आउट हो गए। पीयूष चावला ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। एमएस धोनी 43 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 1 चौके और 4 छक्के लगाए। वह अर्धशतक से महज 7 रन दूर रह गए। कोलकाता की तरफ से पियूष चावला और सुनील नरेन ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिए।

केकेआर ने लिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings ipl 2018 match 33 at kolkata
kkrvcsk

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीमों एक बदलाव किया। केकेआर ने नितीश राणा की जगह रिंकु सिंह को शामिल किया। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। 

टीमेंः-

चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, लुंगी एन्गिडी और केएम आसिफ।

कोलकाता नाइट राइडर्स- क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, मिचेल जॉनसन, पियूष चावला, शिवम मावी और कुलदीप यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed