IPL 2020: कोलकाता की जीत में चमके राहुल त्रिपाठी, चेन्नई को 10 रन से हराया
{"_id":"5f7dbbdb99153e2b955d58fd","slug":"kolkata-knight-riders-vs-chennai-super-kings-2020-live-cricket-score-match-today-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: कोलकाता की जीत में चमके राहुल त्रिपाठी, चेन्नई को 10 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 07 Oct 2020 11:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:32 PM IST
खास बातें
KKR vs CSK Live IPL Score: राहुल त्रिपाठी (81 रन, 51 गेंदें, 8 चौके और तीन छक्के) की उम्दा पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को आईपीएल 2020 के 21वें मुकाबले में चेन्नई सुपकिंग्स को 10 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित ओवरों में 167 रन बनाए और सीएस को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : @IPL
लाइव अपडेट
11:31 PM, 07-Oct-2020
कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया
राहुल त्रिपाठी (81 रन, 51 गेंदें, 8 चौके और तीन छक्के) की उम्दा पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को आईपीएल 2020 के 21वें मुकाबले में चेन्नई सुपकिंग्स को 10 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित ओवरों में 167 रन बनाए और सीएस को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए राहुल त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, चेन्नई की तरफ से शेन वॉटसन ने 50 और अंबाती रायुडू ने 30 रनों का योगदान दिया।
शुरुआत में चेन्नई ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन तीन विकेट गिर जाने के पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। 101 रन के स्कोर पर चेन्नई के तीन विकेट गिर चुके थे। वहीं, 129 रन के स्कोर सीएसके की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। धोनी और सैम करन के रूप में सीएसके को क्रमशः चौथा और पांचवां झटका लगा। रविंद्र जडेजा 21 और केदार जाधव 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। बता दें कि इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स की अंकतालिका में छह अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई की टीम चार अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।
शुरुआत में चेन्नई ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन तीन विकेट गिर जाने के पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। 101 रन के स्कोर पर चेन्नई के तीन विकेट गिर चुके थे। वहीं, 129 रन के स्कोर सीएसके की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। धोनी और सैम करन के रूप में सीएसके को क्रमशः चौथा और पांचवां झटका लगा। रविंद्र जडेजा 21 और केदार जाधव 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। बता दें कि इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स की अंकतालिका में छह अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई की टीम चार अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।
BELIEVE 💜#KKRvCSK #KKRHaiTaiyaar #Dream11IPL pic.twitter.com/iII8JNK2U0
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 7, 2020
That's that from Match 21. @KKRiders win by 10 runs against #CSK.#Dream11IPL pic.twitter.com/wji9rmsowC
— IndianPremierLeague (@IPL) October 7, 2020
11:26 PM, 07-Oct-2020
चेन्नई को जीत के लिए 6 गेदों में 26 रन चाहिए
चेन्नई को जीत के लिए 6 गेदों में 26 रन चाहिए.. केदार जाधव और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद
विज्ञापन
11:21 PM, 07-Oct-2020
चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 36 रन चाहिए
18वें ओवर में केवल तीन रन आए। चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 36 रन की दरकार है।11:16 PM, 07-Oct-2020
सैम करन आउट, CSK की आधी टीम लौटी पवेलियन
रसेल ने सैम करन को किया चलता..वह 17 रन बनाकर आउट हो गए। रसेल ने उन्हें मोर्गन के हाथों कैच आउट कराया।11:14 PM, 07-Oct-2020
18 गेदों में 39 रन की दरकार
चेन्नई को जीत के लिए 18 गेदों में 39 रन की दरकार है। केदार जाधव 0 और सैम करन 17 रन बनाकर नाबाद हैं।11:11 PM, 07-Oct-2020
धोनी आउट
KKR को मिली बड़ी सफलता, धोनी को किया चलता... 16.3 ओवर्स में वरुण चक्रवर्ती ने धोनी को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:08 PM, 07-Oct-2020
चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 44 रन चाहिए
11:06 PM, 07-Oct-2020
सैम करन ने लगाया लंबा छक्का..
इस ओवर में 16 रन। 16 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 124/3..एमएस धोनी 7 और सैम करन 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
11:03 PM, 07-Oct-2020
चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों में 58 रन चाहिए
15 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 111/3..एमएस धोनी 6 और सैम करन 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:59 PM, 07-Oct-2020
CSK को जीत के 36 गेंदों में 64 रन की दरकार
14 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 104/3..एमएस धोनी 1 और सैम करन 1 रन बनाकर नाबाद हैं। यहां से CSK को जीत के लिए 36 गेंदों में 64 रन की दरकार है।