भज्जी-शाकिब के आने से और खतरनाक हुआ KKR, IPL नीलामी के बाद ऐसा है पूरा स्क्वॉड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना संजोए इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स पूरी तरह तैयार है। इस साल होने वाले 14वें सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में नीलामी हुई। जहां कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में कुछ अच्छे खिलाड़ी जोड़े हैं।
केकेआर ने किस खिलाड़ियों को खरीदा?
नीलामी से पहले कोलकाता ने भी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जिसके बाद उनके पर्स की राशि भी बढ़ गई थी। शाहरुख खान की फ्रैंचाइजी वाली इस टीम ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा। 10.75 करोड़ लेकर ऑक्शन में उतरी इस फ्रैंचाइजी ने 3.20 करोड़ रुपये बचा भी लिए। केकेआर का मुख्य मकसद आंद्रे रसेल और सुनील नरेन का विकल्प तलाशना था। रसेल की फिटनेस जहां सवालों के घेरे में है तो एक्शन बदलने के बाद नरेन पहले की तरह प्रभावी नहीं रहे। 3 करोड़ 20 लाख की किफायती राशि में शाकिब-अल-हसन टीम को मिल गए। बेन कटिंग के आने से ऑलराउंड क्षमता भी बढ़ी। हरभजन सिंह, करुण नायर और शेल्डन जैक्सन जैसे भारतीय खिलाड़ी भी टीम को मिले।
- शाकिब अल हसन (3.2 करोड़)
- हरभजन सिंह (2 करोड़)
- बेन कटिंग (75 लाख)
- करुण नायर (50 लाख)
- पवन नेगी (50 लाख)
- शेल्डन जैक्सन (20 लाख)
- वेंकटेश अय्यर (20 लाख)
- वैभव अरोड़ा (20 लाख)
A lot happened in the last 15 minutes! 🌟🌟🌟@karun126 @harbhajan_singh @Cuttsy31 #ToofaniFans, tell us your reaction in one emoji!https://t.co/JkjTriVuec #KKR #HaiTaiyaar #IPLAuction2021 #IPL2021 pic.twitter.com/kBIhuYmadZ
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) February 18, 2021
KKR के रिटेन किए गए और नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
कोलकाता के पास 25 खिलाड़ियों का पूरा स्क्वॉड हो चुका है।
- बल्लेबाज: इयोन मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), टीम सिफर्ट, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शेल्डन जैक्सन, करुण नायर
- ऑलराउंडर्स: आंद्रे रसेल, नितिश राणा, सुनील नरेन, शाकिब-अल-हसन, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, पवन नेगी
- स्पिनर्स: वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हरभजन सिंह
- पेसर्स: पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, संदीप वारियर, प्रसिध कृष्णा, वरुण अरोरा
The #IPL2021 squad has assembled 😍#Laphaao, #ToofaniFans!#KKR #HaiTaiyaar pic.twitter.com/wMX9K3XXou
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) February 19, 2021