फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 KKR Team Kolkata Knight riders full squad after IPL 2021 auction

भज्जी-शाकिब के आने से और खतरनाक हुआ KKR, IPL नीलामी के बाद ऐसा है पूरा स्क्वॉड

Sat, 20 Feb 2021 09:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Feb 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 KKR Team Kolkata Knight riders full squad after IPL 2021 auction
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : ट्विटर

तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना संजोए इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स पूरी तरह तैयार है। इस साल होने वाले 14वें सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में नीलामी हुई। जहां कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में कुछ अच्छे खिलाड़ी जोड़े हैं।

विज्ञापन

 

केकेआर ने किस खिलाड़ियों को खरीदा?

नीलामी से पहले कोलकाता ने भी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जिसके बाद उनके पर्स की राशि भी बढ़ गई थी। शाहरुख खान की फ्रैंचाइजी वाली इस टीम ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा। 10.75 करोड़ लेकर ऑक्शन में उतरी इस फ्रैंचाइजी ने 3.20 करोड़ रुपये बचा भी लिए। केकेआर का मुख्य मकसद आंद्रे रसेल और सुनील नरेन का विकल्प तलाशना था। रसेल की फिटनेस जहां सवालों के घेरे में है तो एक्शन बदलने के बाद नरेन पहले की तरह प्रभावी नहीं रहे। 3 करोड़ 20 लाख की किफायती राशि में शाकिब-अल-हसन टीम को मिल गए।  बेन कटिंग के आने से ऑलराउंड क्षमता भी बढ़ी। हरभजन सिंह, करुण नायर और शेल्डन जैक्सन जैसे भारतीय खिलाड़ी भी टीम को मिले।
 

  1. शाकिब अल हसन (3.2 करोड़)
  2. हरभजन सिंह (2 करोड़)
  3. बेन कटिंग (75 लाख)
  4. करुण नायर (50 लाख)
  5. पवन नेगी (50 लाख)
  6. शेल्डन जैक्सन (20 लाख)
  7. वेंकटेश अय्यर (20 लाख)
  8. वैभव अरोड़ा (20 लाख)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

KKR के रिटेन किए गए और नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

कोलकाता के पास 25 खिलाड़ियों का पूरा स्क्वॉड हो चुका है।

  • बल्लेबाज: इयोन मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), टीम सिफर्ट, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शेल्डन जैक्सन, करुण नायर
  • ऑलराउंडर्स: आंद्रे रसेल, नितिश राणा, सुनील नरेन, शाकिब-अल-हसन, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, पवन नेगी
  • स्पिनर्स: वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हरभजन सिंह
  • पेसर्स: पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, संदीप वारियर, प्रसिध कृष्णा, वरुण अरोरा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed