फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kohli touch new milestone in odi carrier

15वें शतक से कोहली ने छुआ एक और 'विराट' मुकाम

Thu, 25 Jul 2013 11:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
kohli touch new milestone in odi carrier

पहली बार किसी सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे विराट कोहली ने नई जिम्मेदारी का जश्न कुछ अनोखे अंदाज में मनाया और कीर्तिमान के साथ टीम को जीत भी दिला दी।

विज्ञापन


पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में जिंबाब्वे में है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में कोहली (115 रन) ने एक और धमाकेदारी शतकीय पारी खेली। सीरीज में शतक से शुरुआत करने वाले कोहली ने दो और नए कीर्तिमान अपने नाम किया है।
विज्ञापन


जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की लचर शुरुआत के बाद कोहली ने शानदार शतक ठोकते हुए नवोदित बल्लेबाज अंबाती रायडू के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम को विजयद्वार के करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने 102 गेंदों में अपना 15वां शतक जमाया। 109 मैचों की 106 पारियों में 15वां शतक ठोकने के साथ ही कोहली सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (15 शतक, 251 वनडे मैच) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली से आगे अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (49 शतक, 463 वनडे मैच) और सौरव गांगुली (22 शतक, 311 वनडे मैच) ही हैं। कोहली उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं क्योंकि दोनों क्रिकेटर अब वनडे क्रिकेट नहीं खेलते हैं।


इस मुकाम तक पहुंचने वाले 24 साल के कोहली दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बनने के साथ ही सबसे कम मैचों में यह कारनामा किया है।

कोहली से पहले सबसे कम मैचों में सहवाग ने 241 मैचों में 15 शतक ठोके थे। क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली 17वें पायदान पर हैं।

कोहली को शतक के मामले में बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला से मिल रही है जो 74 वनडे मैचों में 11 शतक लगा चुके हैं।

सबसे कम मैचों में 15 शतक ठोकने वाले बल्लेबाज
सौरव गांगुली, 144 मैच
क्रिस गेल, 147 मैच
हर्शल गिब्स, 161 मैच
वाइले हेडंस, 166 मैच
रिकी पोंटिंग, 180 मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed