{"_id":"48a74a6d63167d9e8daeda597a05a14d","slug":"know-why-hasim-amla-embarrassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड बनाया, शतक ठोका, फिर क्यों शर्मिंदा हो गए अमला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड बनाया, शतक ठोका, फिर क्यों शर्मिंदा हो गए अमला?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Dec 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा कि वह वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स के वनडे क्रिकेट में सबसे तेज चार हजार रन के रिकॉर्ड को तोड़ थोड़ा शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमला ने भारत के खिलाफ रविवार को दूसरे वनडे में अपने शतकीय पारी के दौरान रिचर्ड्स के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। रिचर्ड्स ने 88 मैच में चार हजार रन बनाए थे जबकि अमला ने 81 मैच में ही इस आंकड़े को छू लिया।
विज्ञापन
पढ़ें- क्यों लटका धोनी का चेहरा
विज्ञापन
अमला ने इस मैच में शानदार शतक (100) लगाया। यह उनके वनडे करियर का 12वां शतक है।
मैच के बाद अमला ने कहा, "रिकॉर्ड बनाने से खुश तो हूं लेकिन थोड़ा शर्मिंदा भी क्योंकि सर विव रिचर्ड्स सही मायने में मास्टर ब्लास्टर हैं। वह महान बल्लेबाज थे। वह सबसे ज्यादा इस रिकॉर्ड के हकदार हैं। संयोग से मैं कई मौकों पर उनसे मिला हूं लिहाजा और शर्मिंदा हूं। यदि वह आगे रहते तो अच्छा होता।"
'डर गए है भारतीय बल्लेबाज'
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स ने दुनिया की नंबर वन वनडे टीम पर 2-0 से अपराजेय बढ़त हासिल करने के बाद कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को काबू करने में सफल रहे हैं।
पढ़ें- खूबसूरत भारतीय बाला की सफलता की कहानी
विजयी टीम के कप्तान ने कहा, "पिछले 10 वनडे में से सात जीतना हमारे लिए अच्छा संकेत है और शायद हम सही दिशा में जा रहे हैं। हम पिछले दो वर्षों से वनडे में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे थे लेकिन अब हमारा प्रदर्शन इस प्रारूप में काफी बेहतर हुआ है।"
डरबन मैच में सस्ते में आउट होने वाले एबी डीविलियर्स ने कहा, "हम अपने एक ही क्रम के साथ चल रहे हैं और अपने क्रिकेट का मजा ले रहे हैं। हमारे लिए परिणाम आने शुरू हो गए हैं लेकिन नंबर वन वनडे टीम से सीरीज जीतना हमारे लिए निसंदेह बहुत अहम है। हमें खुशी है कि हमारे गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को डराने में सफल रहे। खासतौर पर टीम इंडिया के पास जिस तरह का बल्लेबाजी क्रम है उसे कम रनों पर समेटना हमारे लिए अहम उपलब्धि है।"