फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Knight Riders won the opening.

रसेल की आतिशी पारी ने दिलाई KKR को नायाब जीत

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Knight Riders won the opening.
आईपीएल-7 की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में जीत से आगाज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन


हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में कोलकाता की इस जीत के नायक वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (58) रहे जिन्होंने मुश्किल समय में ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोक टीम को जीत का स्वाद चखाया। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने सिर्फ 21 रन तक 4 विकेट और 51 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि टीम 19 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीतने में कामयाब रही।

ऐसे में चेन्नई की जीत काफी आसान लग रही थी लेकिन यहां से रसेल और टेन डोएश्चेट ने मैच का रुख बदल दिया।
दोनों बल्लेबाजों ने छठवें विकेट के लिए 45 गेंदों में 80 रन की धमाकेदार साझेदारी कर कोलकाता की मैच में वापसी कराई।

‘मैन ऑफ द मैच’ बने रसेल ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 25 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों के साथ 58 रन की आतिशी पारी खेली। इस साझेदारी का अंत तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने रसेल को बोल्ड करके किया।
विज्ञापन


रसेल के पवेलियन लौटने के बाद दूसरे छोर पर डटे डोएश्चेट ने मोर्चा संभाला और 41 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 51 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। कोलकाता ने 19 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। चेन्नई के लिए पेसर आशीष नेहरा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 20 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के साथ नाबाद 35 रन की पारी खेली। ड्वेन ब्रावो 28 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के साथ 28 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 45 गेंदों में नाबाद 71 रन की साझेदारी निभाई।

वहीं तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की घातक गेंदबाजी के आगे कोलकाता का शीर्षक्रम बिखर गया। कप्तान गौतम गंभीर (6) को नेहरा ने पहला शिकार बनाया। अगली ही गेंद पर नेहरा ने मनीष पांडे को चलता किया और उन्हें खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया।


अभी कोलकाता इन दोहरे झटकों से उबरा भी नहीं था कि मोहित शर्मा ने यूसुफ पठान (1) को पवेलियन की राह दिखाई। जल्द ही नेहरा ने मनविंदर बिस्ला (2) को भी पवेलियन भेज दिया। सूर्यकुमार यादव (19) ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की लेकिन उनकी पारी का अंत स्पिनर रवींद्र जडेजा ने कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed