फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Knee injury rules Chamara Kapugedera out of Champions Trophy

भारत के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका को लगा झटका, दिग्गज हुआ टीम से बाहर 

Thu, 08 Jun 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 08 Jun 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
Knee injury rules  Chamara Kapugedera  out of Champions Trophy
चमारा कप्पुगेदेरा

फिलहाल श्रीलंकाई टीम के लिए सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। श्रीलंका एंजेलों मैथ्यूज की कप्तानी में भारत के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर वापसी की फिराक में थी लेकिन चोटों ने उसके अरमानों पर मैच से पहले ही पानी फेर दिया है। 

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारने वाली श्रीलंकाई टीम के कार्यवाहक कप्तान उपुल थरंगा पर दो मैचों का बैन लगा। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज के टीम में बाहर आने की खबर आई लेकिन साथ में यह शर्त भी थी कि मैथ्यूज गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे वह टीम को बल्लेबाज के रूप में अपनी सेवाएं दे पाएंगे। इस बात टीम और प्रसंसकों को हजम हो पाती कि इससे पहले ही टीम के लिए एक और बुरी खबर आई कि भारत के खिलाफ श्रीलंका का एक दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल पाएगा। श्रीलंका के मध्यक्रम के बल्लेबाज चमारा कप्पुगेदेरा के धुटने में चोट लग गई है।

विज्ञापन

दनुष्का गुनाथिलका को मिली टीम में जगह

Knee injury rules  Chamara Kapugedera  out of Champions Trophy
दनुष्का गुनाथिलका

 चमारा कप्पुगेदेरा धुटने में चोट लगने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 26 वर्षीय युवा ओपनर दनुष्का गुनाथिलका को बतौर रिप्लेसमेंट बुलाया गया है। भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में कप्पुगेदेरा के घुटने में चोट लगी। चोट लगने के बाद मैथ्यूज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कप्पुगेदेराके घुटने में चोट लग गई है। उन्हें एमआरआई कराने अस्पताल भेजा गया है। हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। यदि उनकी चोट गंभीर हुई तो हम उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करेंगे। 

कप्पुगेदेरा की दो साल बाद टीम में वापसी हुई थी। उन्होंने पिछले दो साले से श्रीलंका के लिए कोई मैच नहीं खेला था। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके थे।कप्पुगेदेरा की जगह जिस खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है वह बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में खेले थे और तीन मैचों में 14.33 की औसत से 43 रन बनाए थे। उन्हें श्रीलंकाई टीम में स्टैंडबाई प्लेयर की सूची में जगह मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed