फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul Wishes Wife Athiya Shetty happy Birthday after team india ODI WC 2023 match against South Africa

KL Rahul: जब भी मैं टूटा हूं... भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के बाद उपकप्तान राहुल की पोस्ट, पत्नी को कहा- लव यू

Sun, 05 Nov 2023 10:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 10:19 PM IST
सार

लोकेश राहुल ने मैच खत्म होने के बाद पत्नी अथिया के साथ फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अतिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राहुल ने मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया और टीम की जीत में योगदान दिया। 

विज्ञापन
KL Rahul Wishes Wife Athiya Shetty happy Birthday after team india ODI WC 2023 match against South Africa
लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम लगातार आठ मैच जीत चुकी है। भारत की आठवीं जीत के बाद टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल ने पत्नी अथिया शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अथिया शेट्टी और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का जन्मदिन एक दिन होता है। इसी दिन भारत का मैच भी था। ऐसे में राहुल ने पहले अपना पूरा ध्यान मैच में रखा। भारत की जीत के बाद ही उन्होंने पत्नी अथिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


राहुल ने अथिया के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "जब भी मैं टूट जाता हूं, आप मुझे संपूर्णता का एहसास कराती हैं, जब भी मैं अकेला होता हूं, तुम मेरी आत्मा के लिए वहां होती हो, तुम जहां भी हो, लड़की, मैं उसे ही अपना घर कहता हूं, जन्मदिन मुबारक हो पत्नी ❤️🤗 लव यू 😘।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने अथिया के साथ जो फोटो शेयर की है, उसमें वह खुद नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन अथिया नजर आ रही हैं और उनका सिर किसी के कंधे पर है। जाहिर सी बात है कि यह कंधा राहुल का है। अथिया शेट्टी और लोकेश राहुल इसी साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी में क्रिकेट और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

अथिया के जन्मदिन पर भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और दक्षिण अफ्रीका को हराकर इस विश्व कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज की। भारत ने यह मैच 243 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। विराट कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं, रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लेकर भारत की बड़ी जीत की नींव रखी। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। बाकी दो स्थानों के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर है। पाकिस्तान भी रेस में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed