{"_id":"62e0e03109f37f2c657c68ba","slug":"kl-rahul-will-not-travel-to-west-indies-for-t20-series-bcci-medical-team-advised-one-week-rest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज नहीं जाएंगे लोकेश राहुल, जानें क्या है बीसीसीआई मेडिकल टीम की सलाह?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज नहीं जाएंगे लोकेश राहुल, जानें क्या है बीसीसीआई मेडिकल टीम की सलाह?
Wed, 27 Jul 2022 12:35 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:35 PM IST
सार
कोरोना संक्रमित होने के बाद लोकेश का टी20 सीरीज से बाहर होना लगभग तय है। ऐसे में राहुल के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में वापसी करने का मौका होगा। वो एशिया कप में भारतीय टीम में वापस लौट सकते हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ओपनर लोकेश राहुल का इस सीरीज से बाहर रहना लगभग तय हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने राहुल को एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। मेडिकल टीम की इस सलाह के बाद राहुल भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। अब उनके पास जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में वापसी करने का मौका रहेगा। इसके अलावा राहुल एशिया कप के दौरान भी टीम इंडिया में वापस लौट सकते हैं।
आईपीएल के बाद राहुल भारत के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, सीरीज से ठीक पहले वह चोटिल हो गए थे और पूरी सीरीज से बाहर हो गए। वह ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे। उनका जर्मनी में हार्निया का ऑपरेशन हुआ। इस दौरान वो आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज सहित एक टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए।
अब विंडीज दौरे पर टी20 सीरीज में उन्हें टीम में शामिल किया गया था। वो एनसीए में अपनी फिटनेस बेहतर करने के लिए पसीना बहा रहे थे। विंडीज दौरे पर जाने के लिए उन्हें एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास करना था। फिटनेस टेस्ट होने से पहले ही वह कोरोना संक्रमित हो गए। अब वो पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

टी20 विश्व कप के लिए अहम खिलाड़ी हैं राहुल
लोकेश राहुल टी20 विश्व कप के लिहाज से भारत के लिए अहम खिलाड़ी हैं। राहुल ने आईपीएल में लगातार रन बनाए हैं और रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने पर वो टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को बेहद मजबूत बनाते हैं। राहुल लंबी पारी खेलने में सक्षम हैं। उन्होंने आईपीएल के चार सीजन में लगातार 500 से ज्यादा रन बनाए। इस आईपीएल भी वो शानदार फॉर्म में थे, लेकिन आईपीएल के बाद कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में राहुल का रहना जरूरी है। उनकी गैरमौजूदगी में भारत की सलामी जोड़ी कमजोर नजर आती है।
पांच टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज बनाम भारत टी-20 सीरीज का शेड्यूल

- पहला टी-20: त्रिनिदाद, 29 जुलाई
- दूसरा टी-20: सेंट किट्स, एक अगस्त
- तीसरा टी-20: सेंट किट्स, दो अगस्त
- चौथा टी-20: लॉडरहिल, फ्लोरिडा, छह अगस्त
- पांचवां टी-20: लॉडरहिल, फ्लोरिडा, सात अगस्त