फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul Wedding From Kohli to Suryakumar Team India players congratulated KL Rahul for his marriage

KL Rahul Wedding: कोहली से लेकर सूर्यकुमार तक, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने केएल राहुल को ऐसे दी शादी की बधाई

Tue, 24 Jan 2023 09:55 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 24 Jan 2023 09:55 AM IST
सार

30 साल के केएल राहुल भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं। वह आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के भी कप्तान हैं। अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने कहा है कि आईपीएल के बाद रिसेप्शन होगा। राहुल जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
KL Rahul Wedding From Kohli to Suryakumar Team India players congratulated KL Rahul for his marriage
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल सोमवार (23 जनवरी) को अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन बंध गए। यह शादी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई। नवविवाहित जोड़े ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें भी शेयर कीं। दोनों की तस्वीरों पर अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज रिएक्शन दे रहे हैं। राहुल के भारतीय टीम के साथियों ने भी बधाई दी।
विज्ञापन


राहुल और अथिया ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जैसा ही पोस्ट किया। अथिया-राहुल ने लिखा, "आपके प्रकाश में, मैं प्यार करना सीखता हूं...आज हमारे सबसे प्रियजनों के सामने हमने उस घर में शादी की जिसने हमें बहुत खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ हम इस यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।''
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल को बधाई देते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लिखा, ''बधाई।'' वहीं, राहुल की आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाएंट्स ने भी दोनों को शुभकामनाएं दी। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, मुनाफ पटेल, भारतीय ओपनर शुभमन गिल और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सहित कई दिग्गजों ने दोनों को बधाई दी।




30 साल के केएल राहुल भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं। वह आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के भी कप्तान हैं। अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने कहा है कि आईपीएल के बाद रिसेप्शन होगा। राहुल जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। वह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखेंगे। उसके बाद कंगारू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज और आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed