{"_id":"67334b60e18a66955f0b820f","slug":"kl-rahul-was-seen-sweating-hard-in-the-practice-nets-in-perth-ahead-of-test-series-against-australia-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: पर्थ में नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए केएल राहुल, शुभमन और यशस्वी ने भी किया अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: पर्थ में नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए केएल राहुल, शुभमन और यशस्वी ने भी किया अभ्यास
Tue, 12 Nov 2024 06:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Nov 2024 06:05 PM IST
सार
राहुल पिछले कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर का समर्थन मिला था। राहुल पर्थ में टीम के साथी बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ अभ्यास करते दिखे।
विज्ञापन
केएल राहुल और गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से पहले पर्थ में अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाते नजर आए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में ही खेला जाना है। राहुल हाल ही में भारत ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेले थे, लेकिन प्रभावित नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
राहुल पिछले कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर का समर्थन मिला था। राहुल पर्थ में टीम के साथी बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ अभ्यास करते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राहुल शुभमन और यशस्वी के साथ अभ्यास कर रहे हैं।
KL Rahul, Shubman Gill & Yashasvi Jaiswal in today's practice session at WACA in Perth ahead of BGT. 🇮🇳⭐pic.twitter.com/91TCibESHx
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) November 12, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में ओपनिंग करेंगे राहुल?
माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा निजी कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी अनुपस्थिति में भारत को ओपनिंग स्थान पर किसी उपयुक्त बल्लेबाज की तलाश करनी होगी। भारतीय टीम प्रबंधन की नजर केएल राहुल एक विकल्प हो सकते हैं जो ऑस्ट्रेलिया में पहले भी ओपनिंग कर चुके हैं। राहुल हालांकि पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जिस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैच से बाहर रखा गया था।

ऑस्ट्रेलिया में ओपनिंग करने के दौरान कैसा है राहुल का रिकॉर्ड?
राहुल ने 2022 से 12 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 25.7 के औसत से 514 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। हाल के दिनों में राहुल क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पा रहे हैं और उनके बल्ले से रन भी नहीं निकल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में ओपनर के तौर पर उनके आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं है। उन्होंने चार मैचों की सात पारियों में 26.14 के औसत और 45.29 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक शामिल है।

भारत के लिए अहम है सीरीज
भारतीय टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है। भारत को अगर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 4-0 से जीतनी होगी।