फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kl rahul to miss first test against sri lanka due to fever

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल

Mon, 24 Jul 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 24 Jul 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
kl rahul to miss first test against sri lanka due to fever

भारतीय टीम के ओपनर के एल राहुल बुखार के कारण श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वो टीम के साथ गॉल जाने के बजाय कोलंबो में ही रुक गए हैं।  राहुल बुखार की वजह से कोलंबो में रुके हैं, लेकिन टीम के लिए राहत भरी खबर ये है कि सभी टेस्ट नेगेटिव आए हैं। 

विज्ञापन

 


(केएल राहुल को बुखार है, उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है, वो श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे : बीसीसीआई)
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कर्णाटक के बल्लेबाज का सोमवार की सुबह गॉल जाना संभव था, लेकिन अब ये स्पष्ट हो गया है कि वो पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। चोट से वापसी करने वाले राहुल इस दौरे पर फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाई थी। 

अब ये देखना होगा कि राहुल कितनी जल्दी फिटनेस हासिल करते हैं। उम्मीद की जा रही है कि पहले टेस्ट शिखर धवन के साथ अभिनव मुकुंद को पारी की शुरुआत करते देखा जा सकता है।

kl rahul to miss first test against sri lanka due to fever
लोकेश राहुल - फोटो : espncricinfo

राहुल ने पिछले सीजन में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट की सात पारियों में से 6 अर्धशतक जड़े थे। 25 वर्षीय राहुल ने इंटरनेशनल स्तर पर लंबे समय के बाद वापसी की है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनके कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई और आईपीएल व चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया। भारत के पिछले श्रीलंका दौरे पर राहुल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा तथा। 

उन्होंने वहां शतक जमाकर टीम में अपनी जगह पक्की की थी। विराट कोहली ने हमेशा राहुल की तारीफ की है और अब पहले टेस्ट में उनके खेलने के सस्पेंस के बाद टीम संयोजन में मुश्किलें आ सकती हैं। भारत को 26 जुलाई को गॉल में पहला टेस्ट खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed